लाइव न्यूज़ :

'देश की बेटी को जीत की बधाई...', विनेश फोगाट की जीत पर बजरंग पूनिया का पहला बयान , बोले- "यह लड़ाई देश की सबसे मजबूत दमनकारी शक्तियों के खिलाफ"

By अंजली चौहान | Updated: October 8, 2024 14:09 IST

Vinesh Phogat Election Result 2024: हरियाणा की जुलाना सीट से विनेश फोगाट जीत गई हैं

Open in App

Vinesh Phogat Election Result 2024:हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में जुलाना से प्रत्याक्षी पहलवान और कांग्रेस नेता विनेश फोगाट जीत गई हैं। ये पहली बार है कि विनेश फोगाट कुश्ती के मैदान से निकलकर राजनीति के रण में उतरी और पहली बार में ही उन्होंने बंपर जीत दर्ज की है। विनेश के जीतने के बाद दिग्गज पहलवान और कांग्रेस नेता बजरंग पुनिया की पहली प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाएं प्रकट की।

उन्होंने लिखा, "देश की बेटी विनेश फोगाट को उनकी जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई। यह लड़ाई सिर्फ एक जुलाना सीट के लिए नहीं थी, यह सिर्फ 3-4 अन्य उम्मीदवारों के साथ नहीं थी, यह सिर्फ पार्टियों के बीच की लड़ाई नहीं थी। यह लड़ाई देश की सबसे मजबूत दमनकारी ताकतों के खिलाफ थी। और विनेश विजयी हुईं।"

हालांकि, वोटों की गिनती जारी है लेकिन चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, विनेश फोगट को विजेता घोषित किया गया।

हरियाणा की अगली विधानसभा और नए मुख्यमंत्री को चुनने के लिए मतदान 5 अक्टूबर को हुआ था। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP), जननायक जनता पार्टी (JJP) और इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) जैसी अन्य पार्टियाँ भी मैदान में हैं। जैसा कि देश हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम परिणामों का इंतजार कर रहा है।

गौरतलब है कि राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा लगातार तीसरी बार जीत कर सरकार बनाना चाहती है तो वहीं कांग्रेस को 10 साल बाद राज्य में सत्ता में वापसी की उम्मीद है। हरियाणा में पांच अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव के लिए सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गयी। 

बता दें कि हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है। अग्रवाल ने सोमवार को बताया था कि सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी और उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती की जाएगी। कई ‘एग्जिट पोल’ (परिणाम पूर्व सर्वेक्षण) में हरियाणा में कांग्रेस की जीत का अनुमान जताया गया है। राज्य में कुल 67.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। बहरहाल, भाजपा ने दावा किया है कि वह लगातार तीसरी बार राज्य में सत्ता में लौटेगी।

टॅग्स :विनेश फोगाटजुलानाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2024बजरंग पूनियाचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारततृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कैरम खेल रहे थे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तीन कर्मी, निर्वाचन आयोग ने किया निलंबित

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?