लाइव न्यूज़ :

मुस्लिम महिलाओं को मस्जिद के अंदर प्रवेश करने और नमाज की अनुमति के लिए पत्रकार पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

By भाषा | Updated: January 28, 2020 06:35 IST

याचिकाकर्ता जिया उस सलाम ने पीरजादे द्वारा दायर याचिका में खुद को पक्षकार बनाने का अनुरोध करते हुए कहा कि ना तो कुरान, ना ही हदीस मुस्लिम महिलाओं के मस्जिदों में प्रवेश को निषिद्ध करता है।

Open in App
ठळक मुद्देकई पुस्तकों के लेखक सलाम ने अधिवक्ता फारूक रशीद के मार्फत दायर अपनी याचिका में कहा कि पैगंबर मुहम्मद साहब ने खुद ही महिलाओं को मस्जिद में प्रवेश की इजाजत दी है। याचिका में कहा गया है, ‘‘पुरूष और महिला मक्का की मस्जिद- अल- हरम में नमाज अदा करते हैं और वे मदीना में अल मस्जिद अल नबवी में भी नमाज अदा करते हैं।’’

मुस्लिम महिलाओं को मस्जिद के अंदर प्रवेश करने और नमाज की अनुमति के लिए दायर याचिकाओं के समूह में पक्षकार बनने के लिए एक वरिष्ठ पत्रकार ने उच्चतम न्यायालय में एक अर्जी दायर की है। 9 न्यायाधीशों की एक संविधान पीठ ने 13 जनवरी को कहा था कि यह इस व्यापक मुद्दे का निपटारा करेगी कि क्या अदालतें विशेष धार्मिक आचरणों में हस्तक्षेप कर सकती है और मस्जिद में मुस्लिम महिलाओं के प्रवेश की मांग करने वाली याचिकाओं सहित अन्य याचिकाओं के समूह पर सुनवाई करेगी।पीठ जिन अन्य विषयों पर विचार करेगी, उनमें केरल के सबरीमला मंदिर में सभी उम्र की लड़कियों और महिलाओं के प्रवेश का मुद्दा तथा दाउदी बोहरा मुस्लिम समुदाय और पारसी समुदाय से जुड़े विषय भी शामिल हैं। पीठ द्वारा इन याचिकाओं पर फरवरी के प्रथम सप्ताह में सुनवाई करने की संभावना है।याचिकाकर्ता जिया उस सलाम ने पीरजादे द्वारा दायर याचिका में खुद को पक्षकार बनाने का अनुरोध करते हुए कहा कि ना तो कुरान, ना ही हदीस मुस्लिम महिलाओं के मस्जिदों में प्रवेश को निषिद्ध करता है। कई पुस्तकों के लेखक सलाम ने अधिवक्ता फारूक रशीद के मार्फत दायर अपनी याचिका में कहा कि पैगंबर मुहम्मद साहब ने खुद ही महिलाओं को मस्जिद में प्रवेश की इजाजत दी है।याचिका में कहा गया है, ‘‘पुरूष और महिला मक्का की मस्जिद- अल- हरम में नमाज अदा करते हैं और वे मदीना में अल मस्जिद अल नबवी में भी नमाज अदा करते हैं।’’

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील