लाइव न्यूज़ :

पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या का आरोपी झारखंड से दबोचा गया, पेट्रोल पंप पर रह रहा था पहचान छिपाकर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2020 23:37 IST

पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के एक आरोपी को झारखंड के धनबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम ऋषिकेश देवडीकर बताया जा रहा है। हिंदुस्तान की खबर के मुताबिक, एक पेट्रोल पंप पर पहचान छिपाकर रह रहा था, जिसे बेंगलूरु एसआईटी ने छापा मारकर दबोचा।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी एक पेट्रोल पंप पर पहचान छिपाकर रह रहा था, जिसे बेंगलूरु एसआईटी ने छापा मारकर दबोचा।गौरी लंकेश की हत्या 5 सितंबर 2017 को बेंगलूरु में हुई थी।

पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के एक आरोपी को झारखंड के धनबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम ऋषिकेश देवडीकर बताया जा रहा है।

हिंदुस्तान की खबर के मुताबिक, आरोपी एक पेट्रोल पंप पर पहचान छिपाकर रह रहा था, जिसे बेंगलूरु एसआईटी ने छापा मारकर दबोचा।

गौरी लंकेश की हत्या 5 सितंबर 2017 को बेंगलूरु में हुई थी। गौरी लंकेश की उनके घर में हत्या की गई थी। पुलिस के मुताबिक, तीन आरोपियों ने उन पर गोलियां चलाई थीं। 

खबर के मुताबिक, आरोपी जिस पेट्रोल पंप से पकड़ा गया है, वह कतरात के प्रदीप खेमका नाम के व्यवसायी का बताया जा रहा है। 

डेक्कन हेराल्ड की खबर के मुताबिक, एसआईटी गौरी लंकेश की हत्या के आरोपी को धनबाद से बेंगलूरु लेकर जा रही है। मुख्य जांच अधिकारी ने बताया कि ऋषिकेश मामले में पकड़ा गया अठारवां संदिग्ध है। 

अधिकारी ने कहा कि एसआईटी ने सबूतों के लिए उसके घर की तलाशी ली है और उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। जांच में पता चला है कि वह मुख्य रूप से गौरी की हत्या की साजिश में शामिल था।

गौरी लंकेश सांध्य मैगजीन लकेश पत्रिका की संपादक थीं। वह प्रसिद्ध कवि और पत्रकार पी लंकेश की बेटी थीं। खबरों के मुताबिक, 55 वर्षीय लंकेश को कट्टर हिंदूवादी संगठनों से धमकियां भी मिल रही थीं।

टॅग्स :गौरी लंकेशहत्याकांडलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?