लाइव न्यूज़ :

भाजपा शासित राज्यों में पत्रकारिता का गला घोटा जा रहा है: राहुल

By भाषा | Updated: November 13, 2020 12:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम में एक पत्रकार की सड़क हादसे में मौत मामले को लेकर शुक्रवार को दावा किया कि इस पत्रकार की हत्या की गई है और भाजपा शासित राज्यों में पत्रकारिता का गला घोंटा जा रहा है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार का पर्दाफ़ाश करने वाले असम के पत्रकार पराग भुइयां की संदिग्ध परिस्थिति में हत्या की गयी। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं।’’

कांग्रेस ने आरोप लगाया, ‘‘असम, मध्य प्रदेश या उत्तर प्रदेश, भाजपा शासित राज्यों में सच्ची पत्रकारिता का गला घोंटा जा रहा है और तमाशा करने वालों को सुरक्षा मिल रही है।’’

खबरों के मुताबिक, असम में पत्रकार पराग भुइंया की सड़क हादसे के बाद बृहस्पतिवार को मौत हो गई। राज्य के तिनसुकिया जिले में बुधवार रात एक गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी थी। पराग के परिजन ने आरोप लगाया कि पत्रकार की हत्या की गई, क्योंकि उसने अपने इलाके में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों को उजागर किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए