लाइव न्यूज़ :

‘अलीबाग से आया है क्या?’ बोलने पर प्रतिबंध नहीं, कोर्ट ने कहा- मजे लीजिये...अपमानित महसूस मत कीजिये

By भाषा | Updated: July 19, 2019 17:14 IST

न्यायमूर्ति नंदराजोग ने कहा, "हर समुदाय पर चुटकुले बने हैं...संता बंता चुटकुले...मद्रासी चुटकुले और उत्तर भारतीयों पर चुटकुले। मजे लीजिये...अपमानित महसूस मत कीजिये।" पीठ ने कहा, "हमें इसमें कुछ भी अपमानजनक नहीं मिला।"

Open in App
ठळक मुद्देठाकुर ने याचिका में कहा था कि कहावत "अपमानजनक और गलत है" क्योंकि इसमें अलीबाग के लोगों को निरक्षर दर्शाया जाता है। मुहावरा महाराष्ट्र में आमतौर पर किसी ऐसे व्यक्ति के लिये इस्तेमाल किया जाता है, जिसे मूर्ख या बेहद भोला माना जाता हो।

बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को ‘अलीबाग से आया है क्या?’ कहावत पर प्रतिबंध लगाने की याचिका खारिज करते हुए कहा कि इसमें कुछ भी अपमानजनक नहीं है और इसे अपमान के रूप में नहीं लिया जाना चाहिये।

याचिका के अनुसार यह मुहावरा महाराष्ट्र में आमतौर पर किसी ऐसे व्यक्ति के लिये इस्तेमाल किया जाता है, जिसे मूर्ख या बेहद भोला माना जाता हो। मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति प्रदीप नंदराजोग और न्यायमूर्ति एन एम जामदार की पीठ ने महाराष्ट्र के अलीबाग के निवासी राजेन्द्र ठाकुर की जनहित याचिका खारिज कर दी।

न्यायमूर्ति नंदराजोग ने कहा, "हर समुदाय पर चुटकुले बने हैं...संता बंता चुटकुले...मद्रासी चुटकुले और उत्तर भारतीयों पर चुटकुले। मजे लीजिये...अपमानित महसूस मत कीजिये।" पीठ ने कहा, "हमें इसमें कुछ भी अपमानजनक नहीं मिला।" ठाकुर ने याचिका में कहा था कि कहावत "अपमानजनक और गलत है" क्योंकि इसमें अलीबाग के लोगों को निरक्षर दर्शाया जाता है। 

टॅग्स :मुंबईहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत