लाइव न्यूज़ :

जोधपुर हिंसा मामले में तीन गिरफ्तार, इलाके में धारा 144 लागू, अशोक गहलोत ने अपने जन्मदिन के सभी कार्यक्रम निरस्त किए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2022 13:17 IST

 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। मिली जानकारी के अनुसार इस विवाद की शुरुआत सोमवार आधी आधी रात के बाद हुई जब अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ सदस्य ईद के मौके पर जालोरी गेट के पास एक चौराहे पर धार्मिक झंडे लगा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार देर रात जोधपुर के जालोरी गेट के पास हुई हिंसा मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया हैतनाव को देखते हुए इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है और इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है

जोधपुर/जयपुरः ईद के कुछ घंटे पहले जोधपुर में सोमवार देर रात हुई हिंसा मामले में राजस्थान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि झंडा लगाने को लेकर सोमवार देर रात सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया और इस दौरान पथराव में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।  पुलिस बल की तैनाती से हालात पर काबू पा लिया गया लेकिन मंगलवार को ईद की नमाज के बाद तनाव फिर बढ़ गया। पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने जालोरी गेट के पास के इलाके में पथराव किया जिसमें कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

कैसे शुरू हुआ विवाद

 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गृहनगर है, उन्होंने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। मिली जानकारी के अनुसार इस विवाद की शुरुआत सोमवार आधी आधी रात के बाद हुई जब अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ सदस्य ईद के मौके पर जालोरी गेट के पास एक चौराहे पर धार्मिक झंडे लगा रहे थे। इसमें कहा गया है कि लोगों ने चौराहे में स्थापित स्वतंत्रता सेनानी बालमुकुंद बिस्सा की प्रतिमा पर झंडा लगाया जिसका हिंदू समुदाय के लोगों ने विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां परशुराम जयंती पर लगाए गए भगवा ध्वज को हटाकर इस्लामी ध्वज लगा दिया, इसको लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए और झड़प हो गई।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर हवा सिंह घूमरिया ने कही ये बात

वहीं इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर हवा सिंह घूमरिया ने कहा कि जिस क्षेत्र में नमाज अदा की जाती है, उसके पास भगवान परशुराम के झंडे लगे थे। झंडे को हटाने को लेकर विवाद हुआ क्योंकि स्थानीय मुस्लिम समुदाय ईद के मौके पर झंडा लगाता है।” 

मंगलवार नमाज के बाद फिर बढ़े तनाव

पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पथराव में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने जमा भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। हालात काबू में कर लिए गए लेकिन मंगलवार सुबह जालोरी गेट के पास ईदगाह पर ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद फिर तनाव बढ़ गया और उस इलाके में पथराव हो गया जिसमें कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शांति बनाए रखने की अपील की

मुख्यमंत्री गहलोत ने घटना दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। गहलोत ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया, ‘‘जोधपुर के जालोरी गेट के निकट दो गुटों में झड़प से तनाव पैदा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन को हर कीमत पर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।’’ गहलोत ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, ‘‘जोधपुर, मारवाड़ की प्रेम एवं भाईचारे की परंपरा का सम्मान करते हुए मैं सभी पक्षों से मार्मिक अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें एवं कानून-व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।’’

राजस्थान सीएम ने रद्द किए अपने जन्मदिन के सभी कार्यक्रम

जयपुर में एक प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार पूरी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं, जिला प्रशासन को निर्देश दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को गहलोत का जन्मदिन भी है लेकिन इस ताजा घटनाक्रम के मद्देनजर उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे उन्हें शुभकामना के संदेश भेज दें, शुभकामना देने मुख्यमंत्री निवास न आएं। प्रवक्ता के अनुसार गहलोत ने अभी मुलाकात के सारे कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं और जोधपुर मामले पर आवश्यक बैठक के लिए कार्यालय (सीएमओ) पहुंच रहे हैं।

भाजपा विधायक ने इस्लामी ध्वज लगाने पर आपत्ति जताई

उधर, जोधपुर में भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास ने स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा पर इस्लामी ध्वज लगाने पर आपत्ति जताई। अपने समर्थकों के साथ मौजूद व्यास कहा, "उन्होंने बिस्सा जी की प्रतिमा पर (झंडा लगाया) और हमें इस पर कड़ी आपत्ति है। हम इसे नहीं भूलेंगे।" भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी बालमुकुंद बिस्सा की प्रतिमा पर इस्लामिक झंडा लगाने की निंदा की।

उन्होंने ट्वीट किया,'स्वतंत्रता सेनानी बालमुकुंद बिस्सा जी की प्रतिमा पर अराजक तत्वों द्वारा इस्लामिक झंडे लगाना एवं परशुराम जयंती पर लगे केसरिया झंडे हटाना निंदनीय है।' पूनियां ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा,'आप सभी से निवेदन है कि शांति बनाए रखें। राज्य सरकार से मांग है कि अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई हो, राज्य में कानून का राज स्थापित हो।'

टॅग्स :Jodhpurअशोक गहलोतAshok Gehlot
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए