लाइव न्यूज़ :

JNU Violence: बिना नाम लिए संजय राउत का RSS पर निशाना, कहा-जेएनयू से रखती है दुर्भावना

By भाषा | Updated: January 6, 2020 16:40 IST

पिछले साल अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले अभिजीत बनर्जी ने 1983 में जेएनयू से ही अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर किया था। राउत ने कहा कि सरकार में बैठे लोग अशांति के बीच नागरिकता संशोधन जैसे कानून बनाने में व्यस्त हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने सोमवार को कहा कि एक खास छात्र यूनियन जेएनयू से दुर्भावना रखती है।उन्होंने दावा किया कि, ‘‘यदि छात्र सुरक्षित नहीं हैं तो फिर देश सुरक्षित नहीं है।

 भाजपा और इससे जुड़े संगठनों पर परोक्ष निशाना साधते हुए शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने सोमवार को कहा कि एक खास छात्र यूनियन जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से दुर्भावना रखती है। राउत ने किसी संगठन का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा संभवत: आरएसएस समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर था जिस पर दिल्ली स्थित जेएनयू परिसर में रविवार रात हुई हिंसा का आरोप लगाया जा रहा है।

राउत ने यहां एक मराठी समाचार चैनल से कहा, ‘‘मैंने देखा है कि एक छात्र यूनियन जेएनयू जैसे संस्थान से दुर्भावना रखती है जिसने एक नोबेल पुरस्कार विजेता, कई राजनीतिक नेता, उद्योगपति, लेखक और कवि प्रदान किए हैं। विश्वविद्यालय को पिछले पांच साल से लगातार निशाना बनाया जा रहा है।’’

पिछले साल अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले अभिजीत बनर्जी ने 1983 में जेएनयू से ही अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर किया था। राउत ने कहा कि सरकार में बैठे लोग अशांति के बीच नागरिकता संशोधन जैसे कानून बनाने में व्यस्त हैं।

उन्होंने दावा किया कि, ‘‘यदि छात्र सुरक्षित नहीं हैं तो फिर देश सुरक्षित नहीं है। यह कोई अच्छा संकेत नहीं है कि पुलिस राष्ट्रीय राजधानी में किसी विश्वविद्यालय में घुसे और गोली चला दे। एक अन्य विश्वविद्यालय में चेहरा ढंककर लोग उत्पात मचाते हैं और छात्रों को लहूलुहान कर देते हैं ’’

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)संजय राउतशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतअमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष पर भारत की भूमिका क्या?, संजय राउत ने कहा- किससे डर रहे पीएम मोदी, हम आगे क्या करने जा रहे हैं?, वीडियो

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील