लाइव न्यूज़ :

JNU के प्रोफेसर ने आर्थिक आंकड़ों की समीक्षा करने के लिए सरकारी पैनल को छोड़ा, जानें क्या कहा! 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2020 10:44 IST

उन्होंने अपने फैसले के बारे में कहा, "मुझे यह बताते हुए खेद है कि जेएनयू जहां मैं रहता हूं। पिछले दिनों वहां जो स्थिति बनी है उसके कारण, मैं कल की बैठक में शामिल नहीं हो पाऊंगा।"

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने इसके आगे कहा, मुझे लगता है कि, मौजूदा परिस्थितियों में, इस समिति में हिस्सा लेना मेरे लिए संभव नहीं है।उन्होंने पत्र में कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजनीतिक दबावों ने पैनल में उनकी स्वायत्तता को कम कर दिया है।

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर इकोनॉमिक स्टडीज एंड प्लानिंग के प्रोफेसर सीपी चंद्रशेखर ने आर्थिक आंकड़ों की समीक्षा करने के लिए सरकारी पैनल को छोड़ दिया है। उन्होंने अपने फैसले के बारे में कहा, "मुझे यह बताते हुए खेद है कि जेएनयू जहां मैं रहता हूं। पिछले दिनों वहां जो स्थिति बनी है उसके कारण, मैं कल की बैठक में शामिल नहीं हो पाऊंगा।"

उन्होंने इसके आगे कहा, मुझे लगता है कि, मौजूदा परिस्थितियों में, इस समिति में हिस्सा लेना मेरे लिए संभव नहीं है।

सांख्यिकीय प्रणाली को लेकर सरकार की तरफ से बनाए गए पैनल में जेएनयू में सेंटर फॉर इकोनॉमिक स्टडीज एंड प्लानिंग के प्रोफेसर सीपी चंद्रशेखर को भी शामिल किया गया था। अपने त्याग पत्र में चंद्रशेखर ने कहा, "मैं सांख्यिकीय प्रणाली के भीतर बड़ी संख्या में मेरे साथ काम कर रहे सहकर्मियों के निरंतर प्रयासों की सराहना करना चाहता हूं, जिनके साथ मैंने पिछले कुछ समय में देश के लिए एक मजबूत और विश्वसनीय सांख्यिकीय आधार बनाने के लिए काम किया है।"

उन्होंने पत्र में कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजनीतिक दबावों ने पैनल में उनकी स्वायत्तता को कम कर दिया है, और एक अच्छी तरह से डिजाइन की गई आर्थिक प्रणाली को मजबूत करने के प्रयासों को विकृत किया जा रहा है। इन परिस्थितियों में मैं इस समिति के लिए सेवा नहीं दे पाऊंगा।"

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्लीभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब