लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी से लड़ने के लिए JNU का बड़ा ऐलान, सभी कर्मचारी प्रधानमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन करेंगे दान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2020 19:21 IST

जेएनयू कुलपति एम जगदीश कुमार ने कहा कि आइए, हम सभी अपने देशव्यापी एकजुट प्रयास का हिस्सा बनें। 

Open in App

कोरोना संकट से लड़ने के लिए अब जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालाय ने बड़ा कदम उठाया है। JNU ने नियमित शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के एक दिन का वेतन को स्वेच्छा से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में योगदान करने का फैसला किया है। जेएनयू कुलपति एम जगदीश कुमार ने कहा कि आइए, हम सभी अपने देशव्यापी एकजुट प्रयास का हिस्सा बनें। 

देश भर में कोरोना वायरस के मामलों के लगातार बढ़ रहे हैं और इनकी संख्या 900 के पार पहुंचने के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि सरकार का ध्यान उन क्षेत्रों पर है जहां इनके मामले ज्यादा सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने पर भी ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से बीते 24 घंटों में दो मौत सहित 149 नये मामले सामने आए।

देश में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति पर एक मीडिया ब्रीफिंग में उन्होंने कहा कि सामाजिक मेल मिलाप को कम करने तथा बंद को 100 फीसदी सुनिश्चित करने के लिये संयुक्त प्रयास किये जा रहे हैं। मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के मामले शनिवार को बढ़कर 918 हो गए जबकि मृतकों का आंकड़ा 19 है।

अग्रवाल ने कहा कि सरकार उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रही है जहां इस बीमारी के अत्यधिक मामले सामने आए हैं। साथ ही राज्यों के साथ, संक्रमित व्यक्तियों के संपर्कों का पता लगाने, सामुदायिक निगरानी और इस बीमारी की रोकथाम की रणनीति के कड़ाई से कार्यान्वयन के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर राज्य में कोविड-19 के लिए अस्पतालों की स्थापना पर भी ध्यान केंद्रित किया जा रहा है और खास तौर पर कोविड-19 के लिए अस्पताल और खंड तैयार कर पर जोर दिया जा रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos