लाइव न्यूज़ :

JNU के इस डाटा एंट्री ऑपरेटर के नाम दर्ज हैं चार गिनीज बुक रिकॉर्ड, ये किया कारनामा

By भाषा | Updated: July 15, 2018 12:09 IST

नांगलोई के रहने वाले कुमार का दूसरा रिकॉर्ड आंखे बंद कर अंग्रेजी वर्ण-माला को 6.71 सेकंड में लिखने का था। तीसरा रिकॉर्ड उन्होंने एक उंगली से 29.53 सेकेंड में वर्ण-माला लिखकर बनाया। 

Open in App

नई दिल्ली, 15 जुलाईः जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कर्मचारी विनोद कुमार केवल लेखा विभाग में अंकों का हिसाब ही नहीं रखते बल्कि टाइपिंग कौशल के लिए 'गिनीज बुक रिकॉर्ड्स' में उनके नाम चार रिाकॉर्ड दर्ज हैं। इन रिकॉर्ड में उनका ताजा रिकॉर्ड मुंह में डंडी डालकर ए से जेड अंग्रेजी वर्णमाला लिखने का है। यह अद्भभुत कारनामा उन्होंने केवल 17.69 सेकेंड में कर दिखाया है। 

कुमार ने कहा , 'मैंने अपना पहला रिकॉर्ड वर्ष 2014 में बनाया था, जब मैंने अपनी नाक से 103 अक्षर 46.30 सेकंड में लिखे थे। इस तरह लिखने के लिए लिया गया यह सबसे कम समय था।' 

नांगलोई के रहने वाले कुमार का दूसरा रिकॉर्ड आंखे बंद कर अंग्रेजी वर्ण-माला को 6.71 सेकंड में लिखने का था। तीसरा रिकॉर्ड उन्होंने एक उंगली से 29.53 सेकेंड में वर्ण-माला लिखकर बनाया। 

उन्होंने कहा, 'मुझे गति में हमेशा से रुचि थी , मैं एक एथलीट बनना चाहता था। मैंने इसके लिए कड़ी मेहनत की लेकिन स्वास्थ्य समस्याओं के चलते यह मुमकिन नहीं हो पाया। इसके बाद मैंने जेएनयू में आंकड़ा प्रविष्टि संचालक के तौर पर काम करना शुरू किया। जहां मुझे एहसास हुआ कि मैं टाइपिंग स्पीड में कई कीर्तिमान स्थापित कर सकता हूं।'

कुमार (38) समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर हैं और अपने घर पर कंप्यूटर सेंटर भी चलाते हैं , जहां वह गरीब और दिव्यांग बच्चों को कंप्यूटर सीखाते हैं। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्लीगिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर