लाइव न्यूज़ :

J&K Vidhan Sabha Chunav Parinam: जम्मू में 43 और कश्मीर में 47 सीट, 90 सीट और बहुमत को चाहिए 46 सीट, ऊंट किस करवट बैठता है?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 8, 2024 09:23 IST

J&K Vidhan Sabha Chunav Parinam Live: कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) गठबंधन, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्ववर्ती राज्य को जम्मू कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किए जाने के बाद हो रहे विधानसभा चुनाव में मुख्य पार्टियां हैं।

Open in App
ठळक मुद्देJ&K Vidhan Sabha Chunav Parinam Live: अधिकारी ने बताया कि दोपहर तक रुझानों की स्पष्ट तस्वीर सामने आने की संभावना है।J&K Vidhan Sabha Chunav Parinam Live: केंद्र के 100 मीटर के भीतर पर्याप्त जांच चौकियां स्थापित की गई हैं।J&K Vidhan Sabha Chunav Parinam Live: ईवीएम रखने वाले सभी ‘स्ट्रांग रूम’ में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

J&K Vidhan Sabha Chunav Parinam Live: जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को मतगणना शुरू हो गई। चुनावी यात्रा का यह अंतिम चरण है और 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद से केंद्र शासित प्रदेश को अपनी पहली निर्वाचित सरकार मिल जाएगी। आपको बता दें कि जम्मू में 43 और कश्मीर में 47 सीट हैं। एक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के 20 जिलों में स्थापित 28 केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा कवर के बीच सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। अधिकारी ने बताया कि दोपहर तक रुझानों की स्पष्ट तस्वीर सामने आने की संभावना है।

कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) गठबंधन, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्ववर्ती राज्य को जम्मू कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किए जाने के बाद हो रहे विधानसभा चुनाव में मुख्य पार्टियां हैं। जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. के. पोले ने कहा कि प्रत्येक मतगणना केंद्र के 100 मीटर के भीतर पर्याप्त जांच चौकियां स्थापित की गई हैं।

सभी गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखने के लिए ईवीएम रखने वाले सभी ‘स्ट्रांग रूम’ में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पोले ने कहा कि सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी, उसके 30 मिनट बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की गिनती की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक चरण की मतगणना की सटीक जानकारी तुरंत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024Jammuविधानसभा चुनावजम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंसचुनाव आयोगकांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेजेपी नड्डाjp nadda
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम