जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों ने अनंतनाग में पूर्व PDP कार्यकर्ता को गोली मारी

By भाषा | Published: October 6, 2019 06:53 AM2019-10-06T06:53:37+5:302019-10-06T06:53:37+5:30

पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके में सज्जाद हुसैन मंटू को उसके घर में गोली मारी।

J&K Terrorists shoot former PDP worker in Anantnag | जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों ने अनंतनाग में पूर्व PDP कार्यकर्ता को गोली मारी

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsजम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने शनिवार को एक पूर्व पीडीपी कार्यकर्ता पर गोलियां चलाई जिसमें वह घायल हो गया।पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके में सज्जाद हुसैन मंटू को उसके घर में गोली मारी।

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने शनिवार को एक पूर्व पीडीपी कार्यकर्ता पर गोलियां चलाई जिसमें वह घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके में सज्जाद हुसैन मंटू को उसके घर में गोली मारी।

पुलिस ने बताया कि मंटू को पेट और जांघ में गोली लगी और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले की वजह का अभी पता नहीं चला है। उन्होंने बताया कि मंटू पहले पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) से जुड़ा हुआ था। 

Web Title: J&K Terrorists shoot former PDP worker in Anantnag

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे