लाइव न्यूज़ :

J&K: पुलवामा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया, आतंकियों के लिए काम करने वाले सात लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 25, 2020 23:03 IST

जम्मू कश्मीर क्षेत्र पुलिस ने ट्वीट किया, “अवंतिपोरा में सैन्य बलों और आतेंकवादियों के बीच गोलीबारी में दो आतंकी मारे गए। मुड़भेड़ जारी है। बाद में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।”

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में सैन्य बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया।सुरक्षाबल इलाके में तलाश अभियान चला रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन पर गोली चला दी जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में सैन्य बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने सुबह दक्षिण कश्मीर जिले के त्राल में हरि-पारी इलाके में घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि जब सुरक्षाबल इलाके में तलाश अभियान चला रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन पर गोली चला दी जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

जम्मू कश्मीर क्षेत्र पुलिस ने ट्वीट किया, “अवंतिपोरा में सैन्य बलों और आतेंकवादियों के बीच गोलीबारी में दो आतंकी मारे गए। मुड़भेड़ जारी है। बाद में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।”

जम्मू कश्मीर क्षेत्र पुलिस ने एक पोस्ट को भी रिट्वीट किया जिसके अनुसार लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन के लिए काम करने वाले सात लोगों को बांदीपोरा पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा, ‘‘उनके पास से हथियार, गोला-बारूद बरामद हुए हैं। वे आतंकियों को साजो सामान का सहयोग करते थे। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।”

सुरक्षा बलों ने बुधवार को अवंतीपोरा में एक और आतंकवादी को मार गिराया था बाद में जिसकी पहचान जैश-ए-मोहम्मद से संबद्ध पाकिस्तानी नागरिक के रूप में हुई। अधिकारी ने कहा कि वांछित आतंकवादी ‘‘अबू सैफुल्लाह’’ और ‘‘अबू कासिम’’ के कोड नामका इस्तेमाल कर पिछले डेढ़ साल से उग्रवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर में सक्रिय था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीएनकाउंटरभारतीय सेनालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस