लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: केवल 7 वोट पाकर BJP के बशीर अहमद मीर बन गए श्नीनगर के पार्षद, जानिए कैसे हुआ ये चमत्कार?

By भाषा | Updated: October 20, 2018 16:47 IST

वहीं बशीर ने अपने इंटरव्यू में ये दावा किया है कि उन्हें पंचायत चुनाव में आठ मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्धंदी को एक सिर्फ एक वोट ही मिले हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर में चार चरणों में हुए पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को मतगणना हुई। श्रीनगर के शंकर पोरा वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बशीर अहमद मीर श्रीनगर म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन का चुनाव जीत गए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, बशीर ने मात्र सात वोटों के अंतर से पार्षद का चुनाव जीत लिया है। उससे भी ज्यादा दिलचस्प बात ये हैं कि शंकर पोरा वार्ड में सिर्फ नौ वोट पड़े थे। शंकर पोरा में पहले चरण यानी कि आठ अक्टूबर को चुनाव हुए थे।

वहीं बशीर ने अपने इंटरव्यू में ये दावा किया है कि उन्हें आठ मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्धंदी को एक सिर्फ एक वोट ही मिले हैं।  गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में 13 साल बाद शहरी निकाय चुनाव कराया गया है। राज्य के 79 शहरी स्थानीय निकायों में से सिर्फ 52 में मतदान हुआ। घाटी के 27 नगर निकाय सीट पर या तो कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं था या सिर्फ एक उम्मीदवार होने से यहां निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इस बार राज्य में चार चरणों में वोटिंग हुई है। वोटिंग का पहला चरण आठ अक्टूबर को शुरू हुआ था और अंतिम चरण के लिए वोटिंग 16 अक्टूबर को हुई थी।

आर्टिकल 35 A का हवाला देते हुए राज्य की दो बड़ी पार्टी नेशनल कांफ्रेंस पार्टी और पीडीपी ने स्थानीय निकाय चुनाव का बहिष्कार किया था। 

दक्षिण कश्मीर में बीजेपी ने बनाई अपनी पकड़

दक्षिण कश्मीर के आतंक प्रभावित चार जिलों के शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा ने 132 वार्डों में से 53 में जीत हासिल किया है। यहां इस महीने चार चरणों में मतदान आयोजित किया गया था। चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। भाजपा की अभूतपूर्व जीत से चार जिलों अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा, शोपियां के 20 नगर निकायों में से कम से कम चार पर पार्टी ने अपना कब्जा जमा लिया है।दक्षिण कश्मीर के 94 वार्डों का परिणाम अभी तक घोषित कर दिया गया है जिसमें से कांग्रेस 28 सीटें जीतने में सफल रही है। इस तरह से पार्टी ने कम से कम तीन नगर निगमों पर अपना नियंत्रण कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शोपियां में अच्छा किया है जहां 12 वार्डों में इसके प्रत्याशी निर्विरोध चुने गये। जिले के पांच वार्डों में किसी ने नामांकन दायर नहीं किया था।देवसर नगर निगम में पार्टी ने सभी आठ सीटों पर जीत हासिल की हैं। इस क्षेत्र से कांग्रेस के नेता मोहम्मद अमीन भट विधानसभा के सदस्य हैं। काजीगुंड नगर समिति में भाजपा को साधारण बहुमत मिला और उसने सात वार्डों में से चार में जीत हासिल की। तीन अन्य वार्डों में कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं था। पहलगाम नगर समिति में पार्टी ने 13 सीटों में से सात पर जीत हासिल की जबकि शेष छह सीटों पर कोई प्रत्याशी नहीं था। दूसरी तरफ कांग्रेस ने डूरू नगर निगम में जबर्दस्त जीत हासिल की जो जेकेपीसीसी प्रमुख जी ए मीर का मजबूत गढ़ है। पार्टी ने 17 में से 14 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि भाजपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। एक सीट खाली रही।कांग्रेस ने केरनाग नगर निगम में आठ में से छह सीटों पर जीत दर्ज की। यरीपोरा में पार्टी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की जबकि शेष में प्रत्याशियों के मैदान में नहीं होने के कारण खाली रही। चुनाव में 13 सीटों पर निर्दलीय ने जीत हासिल की है। अनंतनाग और मत्तन एवं दक्षिण कश्मीर में दो अन्य नगर निगमों में मतों की गिनती जारी है और शनिवार देर शाम तक परिणाम आने की उम्मीद है।  इसके अलावा, कांग्रेस ने छह सीटों के साथ बडगाम नगर निगम पर जीत दर्ज की जबकि भाजपा ने चार सीटों पर जीत हासिल की। तीन सीटें खाली रही। चरार-ए-शरीफ में कांग्रेस ने 13 में से 11 सीटों पर जीत हासिल की जबकि शेष दो सीट खाली रही। चडोरा में भी पार्टी ने आठ में से छह सीटों पर जीत हासिल की जबकि अन्य पांच सीटों पर कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं था।

लद्दाख में नहीं खुला बीजेपी का खाता

जम्मू कश्मीर में इस महीने की शुरूआत में हुए शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा लद्दाख क्षेत्र में अपना खाता खोलने में विफल रही। चुनाव अधिकारियों ने यहां बताया कि इस क्षेत्र में कुल 26 वार्डों में से कांग्रेस ने लेह नगरपालिका समिति में सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज हासिल की। पार्टी ने नजदीक के करगिल जिले में भी पांच वार्डों में जीत दर्ज की।अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में छह सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। केवल दो सीटों पर परिणाम नहीं आये हैं। लद्दाख लोकसभा सीट से भाजपा के थुपस्तान छेवांग सांसद हैं। हालांकि 2014 में राज्य में हुये विधानसभा चुनाव में इस संसदीय सीट के चार विधानसभा क्षेत्रों में से तीन पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। चौथी विधानसभा सीट पर एक निर्दलीय विधायक ने जीत दर्ज की थी। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?