लाइव न्यूज़ :

आतंकवाद के विरुद्ध जंग?, जम्मू कश्मीर पुलिस को 8000 से ज्यादा बुलेट-रेसिस्टेंट जैकेट और 47 लेवल-3 बुलेट-रेसिस्टेंट गाड़ियां

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 17, 2026 15:09 IST

पुलिस विभाग ने 8,000 से ज्यादा बुलेट-रेसिस्टेंट जैकेट खरीदी हैं। इनमें 7,416 लेवल-5 और 784 लेवल-6 बैलिस्टिक सुरक्षा जैकेट शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र शासित प्रदेश में उभरती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए विभाग की क्षमता को मजबूत करना है।जोखिम वाले आपरेशनों में तैनात जवानों को उच्च-स्तरीय सुरक्षा देने के लिए डिजाइन किया गया है।आतंकवाद रोधी आपरेशनों और गश्त के दौरान आवाजाही और सुरक्षा को काफी बेहतर बनाएंगी।

जम्मूः आतंकवादग्रस्त जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के विरूद्ध छेड़ी गई जंग का रूख अब बदलने वाला है क्योंकि टेक्नोलाजी-आधारित पुलिसिंग की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, जम्मू कश्मीर पुलिस ने अपने आधुनिकीकरण अभियान को तेज कर दिया है। इसके तहत पुलिस ने बुलेटप्रूफ गाड़ियां, आधुनिक हथियार, निगरानी के गैजेट और सुरक्षा उपकरण खरीदे हैं, ताकि अपनी आपरेशनल क्षमता को बढ़ाया जा सके और अपने जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस बल ने हाल ही में गृह मंत्रालय के सहयोग से चलाए जा रहे विभिन्न आधुनिकीकरण अभियानों के तहत अपने हथियारों के जखीरे और आवाजाही की क्षमता को अपग्रेड किया है। मकसद पूरे केंद्र शासित प्रदेश में उभरती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए विभाग की क्षमता को मजबूत करना है।

बताया जाता है कि इस पहल के तहत, पुलिस विभाग ने 8,000 से ज्यादा बुलेट-रेसिस्टेंट जैकेट खरीदी हैं। इनमें 7,416 लेवल-5 और 784 लेवल-6 बैलिस्टिक सुरक्षा जैकेट शामिल हैं। इन्हें आतंकवाद-रोधी और ज्यादा जोखिम वाले आपरेशनों में तैनात जवानों को उच्च-स्तरीय सुरक्षा देने के लिए डिजाइन किया गया है।

यही नहीं, इसके अलावा, पुलिस बल ने आपरेशनल ड्यूटी के दौरान जवानों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए बुलेट-रेसिस्टेंट हल्की मोटर गाड़ियां खरीदना भी शुरू कर दिया है। इस बेड़े में 47 लेवल-3 बुलेट-रेसिस्टेंट गाड़ियां, 15 लेवल-2 गाड़ियां और 10 लेवल-1 गाड़ियां शामिल हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये गाड़ियां आतंकवाद रोधी आपरेशनों और गश्त के दौरान आवाजाही और सुरक्षा को काफी बेहतर बनाएंगी।

इन अधिकारियों ने बताया कि आधुनिकीकरण अभियान में आधुनिक निगरानी और पता लगाने वाले उपकरणों को शामिल करना भी शामिल है। इनमें 100 अल्ट्रा-वाइड निगरानी सिस्टम, 45 मिनी ड्रोन और 12 डीप सर्च माइन डिटेक्टर शामिल हैं। इनका मकसद खुफिया जानकारी जुटाने की क्षमता को मजबूत करना और मुश्किल इलाकों में आपरेशनल प्रतिक्रिया को बेहतर बनाना है।

इस घटनाक्रम से जुड़े एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विभाग धीरे-धीरे ज्यादा टेक्नोलाजी-उन्मुख पुलिसिंग ढांचे की ओर बढ़ रहा है। अधिकारियों का कहना था कि आधुनिक पुलिसिंग के लिए उन्नत उपकरणों, बेहतर आवाजाही और वैज्ञानिक जांच के साधनों की जरूरत होती है।

बुलेटप्रूफ गाड़ियों, सुरक्षा उपकरणों और आधुनिक निगरानी गैजेट्स को शामिल करने से न केवल हमारी आपरेशनल क्षमताएं मजबूत होंगी, बल्कि मैदान में तैनात जवानों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। वे कहते थे कि विभाग देश भर के विश्वविद्यालयों, कालेजों और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं के साथ सहयोग स्थापित करके अपने जवानों की क्षमता निर्माण और पेशेवर प्रशिक्षण पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?