लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: बडगाम में नार्को-टेरर माड्यूल का पर्दाफाश, चाइनीज पिस्टल, हैंडग्रेनेड के साथ छह JeM सहयोगी गिरफ्तार

By स्वाति सिंह | Updated: June 1, 2020 13:37 IST

पुलिस ने सोमवार को बताया कि ये सभी पाकिस्तान में रह रहे अपने आकाओं के साथ करीबी संपर्क में थे और मादक पदार्थें की तस्करी, हथियार पहुंचाने और जैश के आतंकवादियों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने में शामिल थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुख्ता जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने इन्हें जिले के चंदूरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। 

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।सोमवार को सुरक्षाबलों ने नार्को आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल, सोमवार को सुरक्षाबलों ने नार्को आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। नशीले पदार्थों की तस्करी के पैसे से आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले एक नार्को-टेरर माड्यूल का पर्दाफाश कर प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने सोमवार को बताया कि ये सभी पाकिस्तान में रह रहे अपने आकाओं के साथ करीबी संपर्क में थे और मादक पदार्थें की तस्करी, हथियार पहुंचाने और जैश के आतंकवादियों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने में शामिल थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुख्ता जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने इन्हें जिले के चंदूरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मुद्दसीर फय्याज, शबीर गनइ, सगीर अहमद पोस्वाल, इसहाक भट्ट, अर्शिद थोकर के रूप में हुई है जबकि एक नाबालिग की पहचान गुप्त रखी गई है। अधिकारी ने बताया, '' इन लोगों के पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार, चीन में बनी एक पिस्तौल, एक हथगोला, एक किलोग्राम हेरोइन और 1,55,000 रुपये नकद जब्त किए गए। उन्होंने कहा, ''इस बरामदगी से मादक पदार्थों के तस्करों और आतंकवादियों के बीच के सबंध का पर्दाफाश हुआ।'' 

वहीं, आतंकियों के एक अन्य मददगार से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि इस नार्को टेरर मॉड्यूल को चलाने के पीछे पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठनों का हाथ है। ड्रग तस्करी, हथियारों भेजना और पैसे मुहैय्या करवाने का काम जैश-ए-मोहम्मद का है। बडगाम में हुई गिरफ्तारी के बाद आतंकी संगठनों और इन लोगों के बीच का कनेक्शन का पता चला है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत