लाइव न्यूज़ :

'जमात-ए-इस्लामी' पर शिकंजे से भड़कीं महबूबा मुफ्ती, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विरोध में उतरीं सड़क पर

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 2, 2019 13:26 IST

पीपल्स डेमोक्रैटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा, राजनीतिक मुद्दे से बाहुबल से निपटने की नरेन्द्र मोदी सरकार का एक और उदारहण।

Open in App

पीपल्स डेमोक्रैटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने जम्मू कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी पर पाबंदी लगाने के केंद्र के फैसले के खिलाफ सड़कों पर विरोध प्रदर्शन के लिए उतर आई हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक श्रीनगर में महबूबा मुफ्ती PDP के कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकाल रही हैं। केन्द्र सरकार ने गुरुवार(28 फरवरी ) को कानूनी गतिविधि अधिनियम  नियम के अंदर जमात-ए-इस्लामी (जम्मू कश्मीर) पर पांच साल के लिए पाबंदी लगाई थी, क्योंकि उसकी आतंकवादी संगठनों के साथ मेलजोल है। 

एक मार्च को इसका विरोध करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा, राजनीतिक मुद्दे से बाहुबल से निपटने की नरेन्द्र मोदी सरकार का एक और उदारहण। महबूबा ने ट्वीट कर लिखा, 'लोकतंत्र विचारों का संघर्ष होता है, ऐसे में जमात-ए-इस्लामी (JK) पर पाबंदी लगाने की दमनात्मक कार्रवाई निंदनीय है और यह जम्मू कश्मीर के राजनीतिक मुद्दे से अक्खड़ और धौंस से निपटने की भारत सरकार की पहल का एक अन्य उदाहरण है।'

 केंद्र सरकार के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में अलगाववादी आंदोलन बहुत तेज होने की आशंका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत इस संगठन पर पाबंदी लगाते हुए अधिसूचना जारी की थी।

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीजम्मू कश्मीरमोदी सरकारजम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब