लाइव न्यूज़ :

J&K-Haryana Assembly Election Date 2024: ‘3 जेंटलमैन फिर से वापस आ गए’, लोकप्रिय मीम का जिक्र करते हुए राजीव कुमार ने मजाकिया ढंग से कहा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2024 18:40 IST

J&K-Haryana Assembly Election Date 2024: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने यह मजाकिया टिप्पणी जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनावों की घोषणा करते समय की।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म ‘‘लापता लेडीज’’ के शीर्षक पर आधारित मीम काफी लोकप्रिय हुआ।हम कभी बाहर नहीं गए, हम हमेशा यहां थे।एक साथ लगभग 100 विज्ञप्ति और परामर्श जारी किए।

J&K-Haryana Assembly Election Date 2024: मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को लोकसभा चुनावों के दौरान कई बार पोस्ट किए गए एक लोकप्रिय मीम का जिक्र करते हुए मजाकिया ढंग से कहा, ‘‘तीन जेंटलमैन फिर से वापस आ गए हैं।’’ उस लोकप्रिय मीम में तीनों आयुक्तों को ‘‘लापता जेंटलमैन’’ कहा गया था। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने यह मजाकिया टिप्पणी जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनावों की घोषणा करते समय की।

संवाददाता सम्मेलन की शुरुआत में सहयोगी आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू का परिचय कराते हुए कुमार ने कहा, ‘‘तीन जेंटलमैंन फिर वापस आ गए हैं।’’ इस साल लोकसभा चुनावों के दौरान सोशल मीडिया पर काफी मीम लोकप्रिय हुए जिनमें निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाया गया था कि प्रचार अभियान के दौरान शीर्ष नेताओं द्वारा आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन पर आयोग निष्क्रिय रहा। इन मीम में एक फिल्म ‘‘लापता लेडीज’’ के शीर्षक पर आधारित मीम काफी लोकप्रिय हुआ।

तीन जून को मतगणना की पूर्व संध्या पर आयोजित पिछले संवाददाता सम्मेलन में कुमार ने मजाकिया लहजे में कहा था कि लोग जल्द ही सोशल मीडिया पर इस टैगलाइन के साथ मीम्स देखेंगे, ‘‘लापता जेंटलमैन वापस आ गए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम कभी बाहर नहीं गए, हम हमेशा यहां थे। हमने अपने विज्ञप्ति के जरिए आपसे संवाद करना चुना। यह पहली बार था जब हमने एक साथ लगभग 100 विज्ञप्ति और परामर्श जारी किए।’’ 

टॅग्स :चुनाव आयोगRajiv Kumarजम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024Haryana Assembly
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारततृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कैरम खेल रहे थे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तीन कर्मी, निर्वाचन आयोग ने किया निलंबित

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?