लाइव न्यूज़ :

जम्मू: 13 दिन में 3 बार गुलाम नबी आजाद ने अपनी पार्टी का बदला है नया नाम, चुनाव आयोग ने अभी तक नहीं दी है किसी को भी मान्यता

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 28, 2022 17:06 IST

ऐसे में गुलाम नबी आजाद द्वारा बनाई गई नई पार्टी के भीतरी सूत्रों की माने तो इस आखिरी बार भेजे गए नाम से पूर्व मुख्यमंत्री खुश नहीं है। पार्टी के नाम को लेकर गुलाम नबी आजाद का यह कहना था कि पार्टी का नाम छोटा होना चाहिए। ऐसे में वे इस नए और आखिरी बार भेजे गए नाम से ज्यादा संतुष्ट नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद और उनकी नई पार्टी के नेता पार्टी के नाम को लेकर काफी असमंजस में है। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले 13 दिन में वे अपनी नई पार्टी का नाम 3 बार बदल चुके है। लेकिन अब तक भेजे गए दो नामों में से एक को भी चुनाव आयोग ने पसंद नहीं किया है और न ही उसे मान्यता दिया है।

जम्मू: कांग्रेस से आजाद हुए पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद की नवगठित पार्टी के प्रदेश में हजारों कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए पहचान का मामला अभी तक सुलझ नहीं पाया है। इसके पीछे का कारण यह है कि चुनाव आयोग द्वारा अभी तक उनकी पार्टी का नाम न ही स्वीकृत किया गया है और न ही इसे पंजीकृत किया गया है। ऐसे में अब तीसरी बार पार्टी का नाम स्वीकृत करने के लिए चुनाव आयोग के पास भेजवाया गया है।

क्या है पूरा मामला

दो दिन पहले ही गुलाम नबी आजाद की पार्टी के महासचिव की ओर से अखबारों में दिए गए विज्ञापनों के अनुसार, उनकी पार्टी के नाम को पंजीकृत करने के लिए चुनाव आयोग को दिए गए आवेदन पर आपत्तियां मांगी गई हैं। अब पार्टी का नाम डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के नाम से पंजीकरण पेश किया गया है।

हालांकि सितम्बर में जब गुलाम नबी आजाद ने पार्टी के गठन की घोषणा की थी तो इसका नाम डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी रखा गया था। तब उन्होंने सैंकड़ों समर्थकों की उपस्थिति में इसकी घोषणा करते हुए 26 सितम्बर को चुनाव आयोग को आवेदन भी किया था, लेकिन चुनाव आयोग ने उस नाम को अस्वीकृत कर दिया था।

बार-बार पार्टी के नाम बदलने से असमंजस में है नेता

नतीजतन पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अखबारों आदि में या सम्मेलनों में प्रतिदिन अपनी पार्टी का नाम बदलने को मजबूर हैं। इससे उनकी भारी किरकिरी भी हो रही है। हालत यह है कि अब तीसरी बार पार्टी का नाम बदला गया है। इस महीने की 13 तारीख को प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के नाम को भी चुनाव आयोग द्वारा अस्वीकृत कर दिए जाने के कारण पार्टी नेता असमंजस में हैं।

13 दिन में बदलने पड़े पार्टी के तीन नाम

दरअसल 13 दिनों में ही उन्हें तीसरी बार पार्टी का नाम बदलना पड़ा है। ऐसे में अब 26 नवंबर को डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के नाम से आवेदन किया गया है जिसके प्रति दुआ की जा रही है कि वह अब स्वीकृत हो जाए। 

लेकिन पार्टी के भीतरी सूत्र बताते थे कि इस नाम से गुलाम नबी आजाद नाखुश हैं क्योंकि वे पार्टी के लिए छोटा नाम चाहते थे। मगर मजबूरी में उन्हें ऐसा करना पर रहा है। वे चाहते हैं कि जल्द से जल्द पार्टी का नाम स्वीकृत हो और चुनाव चिन्ह भी मिल जाए क्योंकि प्रदेश में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट आरंभ हो चुकी है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरगुलाम नबी आजादचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो