लाइव न्यूज़ :

J&K: एलओसी पर मुठभेड़ और 5 आतंकी ढेर, सभी आतंकी विदेशी, लश्कर या जैश ए मोहम्मद से संबंध

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 16, 2023 15:19 IST

कश्मीर रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने कुपवाड़ा में एलओसी पर घुसपैठ के प्रयास को नाकाम बनाए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि पांच आतंकी मारे गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदो आतंकियों को कुपवाड़ा के मच्छेल सेक्टर में मार गिराया गया था।सभी आतंकी विदेशी हैं और लश्कर या फिर जैश ए मोहम्मद से संबंध हो सकता है।बरामद सााजो-सामान व दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

जम्मूः कश्मीर में कुपवाड़ा सेक्टर में एलओसी से सटे जुमकुण्ड इलाके में सेना ने एक मुठभेड़ में पांच आतंकियों को मार गिराया है। सेना प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है क्योंकि खबर यह थी कि एक बड़े दल ने घुसपैठ की है। परसों भी दो आतंकियों को कुपवाड़ा के मच्छेल सेक्टर में मार गिराया गया था।

मंगलवार को भी घुसपैठ का एक प्रयास कुपवाड़ा में नाकाम बनाया गया था। अधिकारियों को आशंका है कि मारे गए आतंकी उसी दल का हिस्सा हो सकते है। अन्य आतंकियों की तलाश में सर्च आपरेशन जारी है। कश्मीर रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने कुपवाड़ा में एलओसी पर घुसपैठ के प्रयास को नाकाम बनाए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि पांच आतंकी मारे गए हैं।

उन्होंने बताया कि मारे गए सभी आतंकी विदेशी हैं और उनका लश्कर या फिर जैश ए मोहम्मद से संबंध हो सकता है। उनसे बरामद सााजो-सामान व दस्तावेजों की जांच की जा रही है। उसके बाद ही उनके नाम पता चल पाएंगे। 

उन्होंने बताया कि आधी रात के बाद करीब एक बजे जमगुंड में एलओसी के अग्रिम छोर पर गश्त कर रहे सैन्य दल ने स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियों के एक दल को भारतीय इलाके की तरफ आते देखा। उन्होंने उसी समय आस-पास की सभी चौकियों और नाका पार्टियों को सचेत करते हुए आतंकियों की हरकत पर नजर रखना शुरू कर दिया।

जैसे ही आतंकी भारतीय सीमा में दाखिल हुए जवानों ने उन्हें ललकारते हुए आत्मसमर्पण के लिए कहा। इस पर आतंकियों ने वापस भागने का प्रयास किया। उन्होंने जवानों पर गोली भी चलाई। जवानों ने भी जवाबी फायर किया। मुठभेड़ वीरवार को आधी रात के बाद करीब सवा एक बजे शुरू हुई और आज सुबह चार बजे तक जारी रही।

सूर्याेदय के बाद जवानों ने सावधानीपूर्वक आगे बढ़ते हुए मुठभेड़स्थल की तलाशी ली। उन्हें वहां गोलियों से छलनी पांच आतंकियों का शव व उनका साजो-सामान मिला। जानकारी के लिए मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के मच्छेल सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की साजिश को नाकाम करते हुए आप्रेशन डोगा नार के तहत दो आतंकियों को मार गिराया था।

मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया था। सेना के अनुसार मारे गए आतंकियों की शिनाख्त और उनके संगठन का पता लगाया जा रहा है। दोनों के पाकिस्तानी होने का संदेह है। इस बीच पुंछ जिले में शुक्रवार को पुलिस को दो संदिग्ध बैग मिले हैं।

सूत्रों से ये जानकारी मिली है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि बैग मेंढर शहर में पीडब्ल्यूडी कालोनी के मुख्य द्वार के पास पाए गए। उन्होंने कहा, पुलिस ने जगह को घेर लिया है और इस बात का पता लगा रही है कि बैग में क्या है। पता लगाने के लिए टीमों को बुलाया गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?