लाइव न्यूज़ :

J&K: दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में आरपीएफ का एक जवान शहीद, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

By रुस्तम राणा | Updated: July 17, 2022 16:05 IST

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में सीआरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है, तलाशी अभियान जारीआतंकी हमले में सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार हुए थे गंभीर रूप से घायलइलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा CRPF के जवान ने दम

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को हुए आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया। पुलवामा के गंगू क्रॉसिंग पर पास के बाग से एक गश्ती दल पर आतंकियों ने फायरिंग की। 

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में सीआरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान जारी है।

रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक एएसआई मुश्ताक अहमद के मारे जाने के पांच दिन बाद हुआ है, जब आतंकवादियों ने 12 जुलाई को श्रीनगर के लाल बाजार में एक चेक पोस्ट पर हमला किया था। अहमद इस साल विभिन्न हमलों में आतंकवादियों द्वारा शहीद किए जाने वाले नौवें पुलिसकर्मी हैं।

पुलिस ने बताया कि 11 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों में जैश-ए-मोहम्मद का शीर्ष कमांडर कैसर कोका भी शामिल था। अधिकारी ने कहा कि कोका आतंकवाद से जुड़ी कई घटनाओं में वांछित था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरKashmir Policeआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील