लाइव न्यूज़ :

J&K assembly election 2024: नरेंद्र मोदी आज डोडा में रैली को करेंगे संबोधित, दशकों में किसी भी प्रधानमंत्री द्वारा होगी ये पहली रैली

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 14, 2024 07:25 IST

केंद्रीय मंत्री और जम्मू-कश्मीर के लिए भाजपा चुनाव प्रभारी जी किशन रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री की आखिरी डोडा यात्रा 1982 में हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी के स्टार प्रचारक पीएम नरेंद्र मोदी डोडा स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। चुनाव आयोग द्वारा 31 अगस्त को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद यह मोदी की पहली रैली भी होगी।जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में मतदान तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होगा।

J&K assembly election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने के लिए शनिवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा का दौरा करेंगे। केंद्रीय कोयला और खान मंत्री और जम्मू-कश्मीर के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के चुनाव प्रभारी जी किशन रेड्डी ने कहा कि पिछले 42 वर्षों में किसी प्रधान मंत्री की डोडा की यह पहली यात्रा होगी।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने रेड्डी के हवाले से कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल डोडा में अपनी पहली चुनावी सभा करेंगे। यह एक महत्वपूर्ण घटना होगी क्योंकि यह 42 वर्षों में किसी भी प्रधानमंत्री की डोडा की पहली यात्रा है। डोडा की आखिरी प्रधानमंत्री यात्रा 1982 में हुई थी।" बीजेपी के स्टार प्रचारक पीएम नरेंद्र मोदी डोडा स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। 

चुनाव आयोग द्वारा 31 अगस्त को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद यह मोदी की पहली रैली भी होगी। मोदी 19 सितंबर को श्रीनगर भी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में मतदान तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होगा। पहले चरण में तीन जिलों डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिले की आठ विधानसभा सीटों पर 18 सितंबर को मतदान होगा। 

दक्षिण कश्मीर की कम से कम 16 सीटों पर भी उसी दिन मतदान होगा। भाजपा ने डोडा से गजय सिंह राणा और डोडा पश्चिम सीट से शक्ति राज परिहार को मैदान में उतारा है। डोडा के बाद प्रधानमंत्री अगले महीने होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पहली रैली को संबोधित करने के लिए कुरूक्षेत्र जाएंगे। हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के लिए वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

हाई अलर्ट घोषित किया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले पूरे डोडा क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। किश्तवाड़ जिले से सटे चटरू के पिंगनार इलाके में शुक्रवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना के दो जवान मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। बुधवार को सुरक्षा बलों ने उधमपुर-कठुआ सीमा पर मुठभेड़ में दो हथियारबंद आतंकवादियों को मार गिराया था।

विधानसभा चुनाव से पहले रक्षा कर्मियों ने यूटी में सतर्कता बढ़ा दी है। इस साल जम्मू में अलग-अलग चरमपंथी हमलों में 14 सुरक्षाकर्मियों और 11 नागरिकों की मौत हो चुकी है। सुरक्षा बलों ने इलाके में 10 आतंकियों को मार गिराया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?