लाइव न्यूज़ :

3 दिन के अंदर गर्दन काट देंगे, जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को आतंकवादी इकबाल कासकर के भाई ने दी धमकी, यूपी सीएम को लिखा खत

By अनिल शर्मा | Updated: June 11, 2022 18:39 IST

जितेंद्र त्यागी ने यूपी सीएम को लिखे पत्र में कहा है, इस्लाम के संबंध में कुछ तथ्य, साक्ष्य सहित रखने के बाद पूरी दुनिया का कट्टरपंथी मुसलमान मेरी हत्या कर सच को छुपाने के लिए, इस्लाम के अंतर्गत निर्धारित कुछ भी बोलने की सजा गर्दन काट देने की धमकी लगातार वाटसेप कॉलिंग के जरिए दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजितेंद्र त्यागी के मुताबिक 10 जून को रात साढ़े 11 बजे वाटसेप कॉल के जरिए दुबई से काल कर धमकी दी गईजितेंद्र त्यागी ने कहा कि धमकी देने वाला शख्स खुद को आतंकवादी इकबाल कासकर का भाई बताया है

लखनऊः धर्म परिवर्तन कर जितेंद्र नारायण त्यागी बने उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने कहा है कि "खुद को आतंकवादी इकबाल कासकर का भाई बता रहे शख्स ने वाटऐप कॉल के जरिए तीन दिन के भीतर गर्दन काटने की धमकी दी है।" जितेंद्र  त्यागी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस संबंध में पत्र लिखा है।

जितेंद्र त्यागी के मुताबिक 10 जून को रात साढ़े 11 बजे वाटसेप कॉल के जरिए दुबई से काल कर धमकी दी गई। त्यागी ने आतंकवादी इकबाल कासकर के भाई पर आरोप लगाया है। उन्होंने यूपी सीएम को लिखे पत्र में कहा है कि कासकर के भाई ने 3 दिन के अंदर गर्दन काटने की धमकी दी है।

धमकी के पीछे का कारण बताते हुए जितेंद्र त्यागी ने कहा है कि इस्लाम के संबंध में तथ्यों, साक्ष्यों को पूरी दुनिया के सामने रखने को लेकर कट्टरपंथी मुसलमान हत्या करना चाहते हैं। बकौल जितेंद्र त्यागी,  इस्लाम के संबंध में कुछ तथ्य, साक्ष्य सहित रखने के बाद पूरी दुनिया का कट्टरपंथी मुसलमान मेरी हत्या कर सच को छुपाने के लिए, इस्लाम के अंतर्गत निर्धारित कुछ भी बोलने की सजा गर्दन काट देने की धमकी लगातार वाटसेप कॉलिंग के जरिए दे रहे हैं। जितेंद्र उर्फ वसीम रिजवी ने कहा कि धमकीभरे कई कॉल पाकिस्तान के नंबर से आ चुके हैं। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी ने  यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से इस बाबत एफआईर दर्ज कराने की मांग की है। जितेंद्र त्यागी ने कहा कि कासकर का नाम लेकर जो भी दुबई से कॉल कर धमकी दे रहा है, उक्त संबंध में थाना चौक लखनऊ में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।  

टॅग्स :वसीम रिजवीपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप