लाइव न्यूज़ :

'घर में सम्मान नहीं मिलेगा तो लोग बाहर जाएंगे', जीतनराम मांझी का धर्मांतरण पर बयान, बोले-मेरे बाहर निकलने के बाद धोया जाता है मंदिर

By एस पी सिन्हा | Updated: July 23, 2021 18:17 IST

बिहार की राजनीति में अब धीरे-धीरे धर्मांतरण का मुद्दा गर्माता जा रहा है। गया जिले से खबरें सामने आ रही हैं कि गरीब तबके के लोगों का धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। वे अपने धर्म को छोडकर ईसाई धर्म को अपना रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की राजनीति में अब धीरे-धीरे धर्मांतरण का मुद्दा गर्माता जा रहा है।गया जिले में लोगों के धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। जीतन राम मांझी ने कहा कि जब घर में सम्मान नही मिलेगा तो लोग बाहर जाएंगे। 

पटनाः बिहार की राजनीति में अब धीरे-धीरे धर्मांतरण का मुद्दा गर्माता जा रहा है। गया जिले से खबरें सामने आ रही हैं कि गरीब तबके के लोगों का धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। वे अपने धर्म को छोडकर ईसाई धर्म को अपना रहे हैं। अब इस मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा है कि जब अपने घर में मान-सम्मान नही मिले तो बदलाव आना स्वाभाविक है।

उन्होंने कहा कि धर्मांतरण का मुख्य कारण भेदभाव है। जब अपने घर में मान न मिले तो स्वभाविक है कि लोग दूसरे घरों में जाएंगे ही, घर के मालिक को समझना चाहिए कि आखिर वह क्यों जा रहे हैं? जब भी घर लचीला हुआ है, तब ही उस धर्म का प्रचार हुआ है और जब जब धर्म कठोर-जिद्दी हुआ तब-तब उस धर्म का नाश हुआ है।

मांझी ने खुद के बारे में भी कहा कि जब भी वे किसी भी मंदिर में जाते हैं तो बाहर निकलने के बाद मंदिर को धोया जाता है। ऐसे में आखिरकार क्या समझा जाए? 

बता दें कि गया जिले के डोभी प्रखंड के पांच सौ से ज्यादा लोगों के धर्म बदलने का मामला सामने आया है। इससे पहले गया शहर के नगर प्रखंड स्थित नैली पंचायत के बेलवादीह गांव में करीब 50 परिवारों के धर्मांतरण का मामला उजागर हुआ था। कहा जा रहा है कि लोगों की बीमारी ठीक करने से लेकर वेतन तक के लालच पर धर्म बदला जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गया जिले के सूदूरवर्ती गांवों में ईसाई धर्म का कैंप लगाकर उसे अस्थायी चर्च का रूप दिया जाता है। जिसमें लोगों को हिन्दू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने की सलाह दी जा रही है। साथ ही ऐसी भी चर्चा है कि धर्मांतरण के लिए मुफ्त वेतन तक देने का प्रलोभन दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि गया जिले के कई महादलित धर्म परिवर्तन कर ईसाई बन गए हैं। सबसे ज्यादा टारगेट पर मांझी यानि मुशहर जाति के लोग हैं। गरीब और अशिक्षित तबके से आने वाले मुशहर जाति के लोगों का बडे़ पैमाने पर धर्म परिवर्तन कराया गया है।  

टॅग्स :जीतन राम मांझीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू