लाइव न्यूज़ :

बिहार में 60 फीसदी नेता, अधिकारी पीते हैं शराब; पूर्व सीएम जीतनराम ने कहा- नीतीश कुछ सुनने को राजी नहीं, बस नाम की शराबबंदी

By अनिल शर्मा | Updated: December 20, 2022 12:38 IST

 जीतनराम ने कहा कि 50 से 60 प्रतिशत अधिकारी नेता ऐसे हैं  जो समय पर पीते हैं। रात में पीते हैं। स्त्री-पुरुष दोनों पीते हैं। लोग नहीं देखते हैं। हम भी यही कहा करते हैं लोगों को कि उनका तुम सीख लो। साइंस भी कहता है कि यह फायदेमंद चीज है।

Open in App
ठळक मुद्दे पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि बिहार में शराबबंदी तो बस नाम की है। जीतनराम ने कहा कि 50 से 60 प्रतिशत अधिकारी नेता ऐसे हैं जो रात मे शराब पीते हैं।नीतीश कुमार का बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि वह सुनने की हालत में ही नहीं है। 

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और अति पिछड़ा समाज के बड़े चेहरे जीतनराम मांझी का शराबबंदी पर बड़ा बयान सामने आया है। बिहार सरकार में गठबंधन के सहयोगी जीतनराम मांझी ने कहा कि बिहार में 50-60 प्रतिशत नेता और अधिकारी शराब पीते हैं। मांझी ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार कुछ सुनने को राजी ही नहीं है। वह हर हाल में शराबबंदी चाहते हैं।

एबीपी न्यूज से बात करते हुए जीतनराम ने कहा कि 50 से 60 प्रतिशत अधिकारी नेता ऐसे हैं  जो समय पर पीते हैं। रात में पीते हैं। स्त्री-पुरुष दोनों पीते हैं। लोग नहीं देखते हैं। हम भी यही कहा करते हैं लोगों को कि उनका तुम सीख लो। साइंस भी कहता है कि यह फायदेमंद चीज है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में शराबबंदी तो बस नाम की है। पहले से ज्यादा शराब बिक रही है। विषैली शराब बिक रही है। उन्होंने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि सवाल है जब आप (नीतीश) सुनने की स्थिति में रहें तब ने हम सुना सकते हैं। वह सुनने की हालत में ही नहीं है। 

यही नहीं नीतीश पर मांझी ने एक शेर पढ़कर हमला बोला। बिहार में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर मीडिया ने उनसे जब सवाल किया तो मांझी ने एक शेर पढ़ाः ''लिखा परदेस किस्मत में वतन का हाल क्या होगा/जहां बेदर्द मालिक हो वहां फरियाद क्या होगा"

पिछले दिनों अपुष्ट खबरों में दावा किया कि सारण जिले में अवैध रूप से बनी देशी शराब पीने से 60 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 के मौत की अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो सकी है। वहीं भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि "100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, सरकार आंकड़े छिपा रही है और पुलिस लोगों को धमकी दे रही है कि अगर पोस्टमॉर्टम कराया तो जेल भेज देंगे। डर के मारे लोग दूसरे घाटों पर जा रहे हैं और लाशें जला रहे हैं।"

सुशील कुमार मोदी ने बिहार के छपरा जहरीली शराब त्रासदी में हुई मौतों के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा और कहा कि राज्य में शराबबंदी पूरी तरह विफल है। बीजेपी सांसद सुशील कुमार ने कहा, 'भाजपा आंदोलन कर रही है और लगातार सारण और सीवान में जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों के लिए सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहरा रही है।'

टॅग्स :जीतन राम मांझीनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब