लाइव न्यूज़ :

जींद उपचुनावः जातिवादी कार्ड चलने पर भाजपा को पलड़ा भारी होने की उम्मीद

By बलवंत तक्षक | Updated: January 23, 2019 07:14 IST

जींद में जाटों के सबसे ज्यादा 52 हजार वोट हैं, लेकिन इस वोटों के तीन जगह बंटने की आशंका।

Open in App

हरियाणा के जींद उप चुनाव में जातिवादी कार्ड चलने की स्थिति में भाजपा को अपना पलड़ा भारी होने की उम्मीद है. जातिवादी कार्ड चला तो भाजपा को एक लाख सत्तर हजार मतदाताओं वाले इस क्षेत्र में 52 हजार जाटों के वोट तीन जगह बंटते दिखाई दे रहे हैं. कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला, इनेलो के उमेद रेढू और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के दिग्विजय सिंह चौटाला, तीनों जाट और ग्रामीण पृष्ठभूमि से हैं, जबकि भाजपा के उम्मीदवार डॉ. कृष्ण मिड्ढा पंजाबी समुदाय से हैं और जींद शहर के बाशिंदे हैं. उनके पिता हरिचंद मिड्ढा लगातार दो बार इस क्षेत्र से विधायक रहे हैं. 

इनेलो उप चुनाव में अपनी इस सीट को बरकरार रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है. विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने स्थानीय उम्मीदवार उमेद सिंह रेढू को मैदान में उतारा है. पहली बार विधानसभा के लिए किस्मत आजमा रहे रेढू जींद जिला परिषद् के वाइस चेयरमैन हैं.

इसी वजह से चुनाव में बाहरी बनाम स्थानीय उम्मीदवार का सवाल खड़ा किया जा रहा है. जींद के पिछड़ेपन को देखते हुए चौटाला ने इनेलो के सत्ता में आने पर जींद को राज्य की राजधानी बनाने का भी वादा किया है. इनेलो से अलग होने के बाद जेजेपी का गठन कर चुके सांसद दुष्यंत चौटाला अपने छोटे भाई दिग्विजय सिंह चौटाला के जरिए उप चुनाव में अपना दमखम दिखाने की कोशिशों में जुटे हैं.

दिग्विजय सिंह थोड़े से समय में ही बड़ी तादाद में युवा वर्ग को अपने साथ जोड़ने में सफल भी रहे हैं. उन्होंने वादा किया है कि भले ही राज्य की राजधानी चंडीगढ़ में हो, लेकिन सत्ता में आने के बाद वे जींद से ही अपनी सरकार चलाएंगे. इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने चुनाव में दिग्विजय सिंह को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है.

अपनी जीत का दावा कर रहे कांग्रेस के उम्मीदवार रणदीप सिंह सुरजेवाला को उम्मीद है कि उन्हें शहरी और देहाती क्षेत्र, दोनों जगह से वोट मिलेंगे और चौकोने मुकाबले में वे आसानी से यह सीट निकाल लेंगे. उल्लेखनीय है कि सुरजेवाला इससे पहले जींद के साथ लगते इलाके नरवाना से दो बार पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को हरा चुके हैं. 

एलएसपी को ब्राह्मण और सैनी जाति के वोटों का सहारा

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी (एलएसपी) के सुप्रीमो सांसद राजकुमार सैनी ने ब्राrाण उम्मीदवार विनोद आश्री को टिकट दी है. आश्री को ब्राrाण और सैनी जाति के वोटों का सहारा है. उन्हें जो वोट मिलेंगे, वह भाजपा के खाते से निकलेंगे, क्योंकि सैनी ने भाजपा से बगावत के बाद अपनी अलग पार्टी खड़ी कर ली है. हालांकि, मतदाता किस पर भरोसा करेंगे, यह 31 जनवरी को साफ हो जाएगा. 

टॅग्स :उपचुनावहरियाणाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब