लाइव न्यूज़ :

झारखंड मॉब लिचिंग: तबरेज अंसारी ने दम तोड़ा, पत्नी का आरोप-जय श्री राम नहीं बोलने पर बुरी तरह पीटा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 24, 2019 07:17 IST

Open in App
ठळक मुद्देमॉब लिचिंग के मामले में झारखंड कई बार सुर्खियों में चुका है.जमशेदपुर के निकट धतकीडीह में भीड़ की पिटाई का शिकार युवक ने दम तोड़ दिया.

जमशेदपुर के निकट धतकीडीह में भीड़ की पिटाई का शिकार युवक ने दम तोड़ दिया. मॉब लिचिंग का यह मामला उस वक्त हुआ जब रात में तबरेज अंसारी को लोगों ने चोर कहकर पकड़ लिया और खंभे से बांध कर सामूहिक पिटाई की. बाद में उसको पुलिस को सौंप दिया. उसकी जेल में मौत हो गई.

मृत युवक की पत्नी का आरोप है कि 17 जून की रात उसका शौहर तबरेज अंसारी (24) जमशेदपुर से गांव वापस लौट रहे थे, तभी धातकीडीह गांव में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया. चोरी का आरोप लगाकर रातभर उन्हें बिजली के पोल से बांध कर रखा. उससे बहुत मारपीट की गई और जय श्री राम व जय हनुमान बोलने के लिए कहा. नहीं बोलने पर बुरी तरह पीटा. सुबह होने पर उन्हें सरायकेला थाने की पुलिस को सौंप दिया.

 

पुलिस ने मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की जगह मेरे शौहर को ही चोरी के आरोप में जेल भेज दिया. उन्हें अंदरूनी चोटें भी थीं. इससे कल उनका इंतकाल हो गया. तबरेज अंसारी की पिटाई के समय का वीडियो बनाकर वायरल भी किया गया. शाइस्ता परवीन का निकाह कुछ ही महीने पहले मृतक कदमडीहा गांव के तबरेज़ अंसारी से हुआ था. यह गांव झारखंड के सरायकेला जिले के खरसांवा थाना क्षेत्र का हिस्सा है.

हालांकि पुलिस अपने को पाक साफ बताते हुए कह रही है कि कि धतकीडीह गांव के लोगों ने तबरेज अंसारी को चोरी के आरोप में पकड़ा था. हमने उसका इलाज भी करवाया. उधर, शाइस्ता का कहना है कि तबरेज सिर्फ 24 साल का था. उनका कत्ल किया गया है. इस मामले में पुलिस और जेल प्रशासन ने लापरवाही की है. इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए. उल्लेखनीय है कि मॉब लिचिंग के मामले में झारखंड कई बार सुर्खियों में चुका है.

टॅग्स :मॉब लिंचिंगझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया