लाइव न्यूज़ :

झारखंड: पुलिस की मौजूदगी में मॉब लिंचिंग के बाद जला दिया गया, धार्मिक पेड़ काटने के आरोपी मृतक की पत्नी ने किया दावा, जांच के आदेश

By विशाल कुमार | Updated: January 6, 2022 15:33 IST

मंगलवार को सिमडेगा में 34 वर्षीय संजू प्रधान को एक पेड़ काटने के मामले में पहले एक बैठक के लिए बुलाया गया था और जब वे नहीं पहुंचे तो दोपहर में उन्हें उनके घर से घसीटकर बाहर लाया गया था। वहां पीट-पीटकर हत्या किए जाने के बाद उन्हें जला दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार को सिमडेगा में संजू प्रधान की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद उन्हें जला दिया गया था।उनकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि यह घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई।थाना प्रभारी ने कहा था कि पुलिस हत्या किए जाने की घटना होने के बाद वहां पहुंची थी।

रांची:झारखंड के सिमडेगा में एक धार्मिक पेड़ काटने के आरोप में जिस 34 वर्षीय संजू प्रधान की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद उन्हें जला दिया गया, उनकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि यह घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, इसके विपरित मंगलवार को कोलेबिरा थाना क्षेत्र के प्रभारी रामेश्वर भगत ने कहा था कि पुलिस पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना होने के बाद वहां पहुंची थी।

बुधवार को प्रधान की पत्नी सपना देवी ने बताया कि मौके पर करीब 500 लोग मौजूद थे। (प्रधान पर) हमला किए जाने से पहले ही पुलिस वहां मौजूद थी. मैंने अपने पति की जान बचाने के लिए गुहार लगाई, भीख मांगी. लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया।

पेड़ काटने के आरोपों पर सपना ने कहा कि हमने एक व्यक्ति से कुछ पेड़ खरीदे थे और अपने घर के लिए लकड़ी काटी थी।

पुलिस ने इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। हालांकि, वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहले ही पहुंच गई थी लेकिन भीड़ के गुस्से को देखते हुए पीछे हट गई।

एक अधिकारी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि पुलिस कुछ करना नहीं चाहती थी बल्कि वह कुछ नहीं कर सकी क्योंकि भीड़ पूरी तरह से हिंसक हो गई थी।

सिमडेगा के उपायुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि चल रही जांच से सच्चाई सामने आ जाएगी। हमें पुलिस की कार्रवाई या निष्क्रियता का पता चल जाएगा और हम उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे।

इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

क्या है मामला?

बता दें कि, मंगलवार को छपरीदीपा गांव के संजू प्रधान को आदिवासी परंपरा के अनुसार एक धार्मिक पेड़ काटने के मामले में पहले एक बैठक के लिए बुलाया गया था और जब वे नहीं पहुंचे तो दोपहर में उन्हें उनके घर से घसीटकर बाहर लाया गया था।

गांववालों ने आरोप लगाया था कि उन्होंने उस जगह से एक पेड़ काटा जिसे आदिवासी परंपरा के अनुसार वे पवित्र स्थान मानते हैं।

घर से घसीटकर बाहर लाए जाने के बाद प्रधान को पास के बेसराजरा गांव में ले जाया गया और वहां पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और फिर उन्हें जला दिया गया।

यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब एक पखवाड़ा पहले ही झारखंड विधानसभा ने शीतकालीन सत्र में भीड़ द्वारा हिंसा को रोकने से संबंधित एक विधेयक पारित किया था, जिसमें हिंसा के दोषी व्यक्तियों के लिए तीन साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा के अलावा जुर्माना और संपत्ति कुर्क करने का प्रावधान है। 

पश्चिम बंगाल और राजस्थान के बाद ऐसा कानून पारित करने वाला झारखंड देश का तीसरा राज्य बन गया है।

टॅग्स :झारखंडSimdegaमॉब लिंचिंगहेमंत सोरेनHemant Soren
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील