लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Results: बागी सरयू राय बोले, मेरी जीत हुई, रघुवर नहीं बनेंगे राज्य के मुख्यमंत्री, सोरेन को समर्थन

By भाषा | Updated: December 23, 2019 15:36 IST

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से, अपना टिकट काटे जाने से भारी रुष्ट चल रहे सरयू राय ने कहा, ‘‘वर्तमान रुझान को देखते हुए राज्य में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की ही सरकार बनने की संभावना है और मैं चाहूंगा कि राज्य में किसी भी प्रकार की अस्थिरता न हो। ऐसे में महागठबंधन की स्थिरता के लिए आवश्यकता पड़ने पर समर्थन देने में हमें कोई एतराज नहीं होगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देबातचीत में दावा किया कि अब रघुवर दास किसी भी हाल में राज्य के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।भाजपा नेतृत्व ने मेरे स्वाभिमान को चोट पहुंचायी और उसी से आहत होकर मैंने मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने का मन बनाया।

जमशेदपुर (पूर्व) विधानसभा सीट से झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को लगभग पांच हजार मतों से पीछे छोड़ने के बाद भाजपा के शीर्ष विद्रोही नेता सरयू राय ने सोमवार को यहां दो टूक कहा कि अब राज्य में रघुबर दास मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।

झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की ही सरकार बनने की संभावना है जिसकी स्थिरता के लिए आवश्यक होने पर वह स्वयं उसका समर्थन कर सकते हैं। सरयू राय ने आज यहां नौवें चरण की मतगणना में जमशेदपुर (पूर्व) सीट पर पांच हजार से अधिक मतों की बढ़त बनाने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि अब रघुवर दास किसी भी हाल में राज्य के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से, अपना टिकट काटे जाने से भारी रुष्ट चल रहे सरयू राय ने कहा, ‘‘वर्तमान रुझान को देखते हुए राज्य में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की ही सरकार बनने की संभावना है और मैं चाहूंगा कि राज्य में किसी भी प्रकार की अस्थिरता न हो। ऐसे में महागठबंधन की स्थिरता के लिए आवश्यकता पड़ने पर समर्थन देने में हमें कोई एतराज नहीं होगा।’’

भाजपा को आवश्यक होने पर समर्थन देने के सवाल पर राय ने कहा, ‘‘भाजपा को अव्वल तो मेरे समर्थन की आवश्यकता नहीं होगी और मेरे द्वारा उन्हें समर्थन देने की संभावना बहुत ही कम है। ’’ उन्होंने अपना टिकट काटे जाने पर कहा, ‘‘भाजपा नेतृत्व ने मेरे स्वाभिमान को चोट पहुंचायी और उसी से आहत होकर मैंने मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने का मन बनाया।’’

एक अन्य सवाल के जवाब में सरयू राय ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी मुहिम जारी रहेगी और इस बात की उन्होंने मंत्री रहते हुए भी मुख्यमंत्री रघुवर दास को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि किसी भी भ्रष्टाचारी का स्थान मधु कोड़ा की ही जगह पर है अर्थात उसे जेल जाना होगा।

झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू राय ने जमशेदपुर (पूर्व) सीट से टिकट न मिलने पर रघुबर दास मंत्रिमंडल और फिर भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। राय ने 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर (पूर्व) सीट जीती थी। 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडसरयू रायभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जमशेदपुर पूर्वरघुवर दासहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?