लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Results: PM मोदी ने दी हेमंत सोरेन को जीत की बधाई, कहा- BJP को सेवा का मौका देने के लिए धन्यवाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2019 19:15 IST

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने जो फैसला दिया है हम उसका सम्मान करते हैं। भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हेमंत सोरेन को जीत की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि झारखंड चुनावों में जीत के लिए हेमंत सोरेन जी और JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन को बधाई। राज्य की सेवा में उन्हें शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा कि मैं झारखंड के लोगों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने कई वर्षों तक भाजपा को राज्य की सेवा करने का अवसर दिया। मैं उनके प्रयासों के लिए मेहनती कार्यकर्ताओं की सराहना करता हूं। हम आने वाले समय में राज्य की सेवा और लोगों के केंद्रित मुद्दों को उठाते रहेंगे।

इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह का बयान आया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने जो फैसला दिया है हम उसका सम्मान करते हैं। भाजपा अध्यक्ष शाह ने ट्वीट कर कहा कि हम झारखंड की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करते हैं। भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन।

भाजपा अध्यक्ष शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में काफी प्रचार किया था। भाजपा ने 65 प्लस का नारा दिया था। चुनावी रुझान से पता चलता है कि भाजपा झारखंड में चुनाव हार गई है। भाजपा को मात्र 25 सीट पर बढ़त है। 

इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम एनआरसी और सीएए के खिलाफ एक फैसले के रूप में दिखाई देते है। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख ने कहा कि भाजपा के नेताओं ने झारखंड विधानसभा चुनाव के अंतिम दो चरणों में ‘‘जोरदार’’ ढंग से प्रचार किया था और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के मुद्दे उठाये थे।

उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘इसलिए ऐसा प्रतीत होता है कि कम से कम एक राज्य के लोगों ने निर्णायक रूप से अपना फैसला सुना दिया है कि वे (सीएए और एनआरसी) नहीं चाहते हैं।’’ केजरीवाल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के हेमंत सोरेन को चुनाव में जीत के लिए बधाई दी और कहा कि भाजपा की चुनाव में हार का मतलब यह है कि उनकी सरकार ने झारखंड में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019नरेंद्र मोदीकांग्रेसझारखंड मुक्ति मोर्चा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल