लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- अयोध्या विवाद उसने दशकों लटकाया, चाहती तो निकाल सकती थी समाधान

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 25, 2019 13:50 IST

Jharkhand Polls: पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड में अस्थिरता का लाभ ऐसे लोगों ने उठाया जिनकी दुकान हिंसा पर चलती थी। यही उद्योग यहां खूब फला-फूला। इस स्थिति को काफी हद तक बदलने में केंद्र की और झारखंड की भाजपा सरकार ने सफलता पाई है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) धुआंधार चुनाव प्रचार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र ने सोमवार (25 नवंबर) को प्रदेश के डाल्टनगंज में चुनावी सभा को संबोधित किया।

झारखंड चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) धुआंधार चुनाव प्रचार कर रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र ने सोमवार (25 नवंबर) को प्रदेश के डाल्टनगंज में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने तीन दिन पहले लातेहार में शहीद हुए पुलिस के जवानों को श्रद्धांजलि दी है और उनके परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके साथी दलों ने आर्टिकल 370 का मामला लटकाकर छोड़ा हुआ था। जम्मू कश्मीर की सुरक्षा के लिए यहां के अनेक वीर जवानों को बलिदान देना पड़ा। इन सब के जिम्मेदार हैं कांग्रेस और उसके सहयोगी दल। बीजेपी ने अपना वादा पूरा करके दिखाया है। 

पीएम मोदी ने कहा कि भगवान राम की जन्मभूमि, अयोध्या का विवाद भी इन लोगों ने दशकों से लटकाया हुआ था। कांग्रेस अगर चाहती तो उसका समाधान निकाल सकती थी। कांग्रेस ने ऐसा किया नहीं, कांग्रेस ने अपने वोटबैंक की परवाह की। कांग्रेस की इस सोच से देश-समाज का नुकसान हुआ। 

उन्होंने कहा कि झारखंड में नक्सलवाद की ये समस्या इसलिए भी बेकाबू हुई क्योंकि यहां राजनीतिक अस्थिरता थी। यहां सरकारें पिछले दरवाज़े से बनती और बिगाड़ी जाती थीं क्योंकि उनके मूल में स्वार्थ और करप्शन होता था। इन स्वार्थी लोगों में झारखंड की सेवा करने के लिए कोई भावना नहीं है। इन स्वार्थी लोगों के गठबंधन का एकमात्र एजेंडा सत्ताभोग और झारखंड के संसाधनों का दुरुपयोग है। इसीलिए ये एक बार फिर आपको भ्रमित कर आपसे वोट मांग रहे हैं।  

उन्होंने कहा कि झारखंड में अस्थिरता का लाभ ऐसे लोगों ने उठाया जिनकी दुकान हिंसा पर चलती थी। यही उद्योग यहां खूब फला-फूला। इस स्थिति को काफी हद तक बदलने में केंद्र की और झारखंड की भाजपा सरकार ने सफलता पाई है। यहां से जो बॉक्साइट निकल रहा है, उसका बड़ा हिस्सा यहीं के विकास में लगे, इसका भी प्रावधान पहली बार भाजपा की सरकार ने ही किया है। विरोधी हताशा में कुछ भी कहें, लेकिन आपके जल, जमीन और जंगल की सुरक्षा और आपके हितों पर भाजपा कोई आंच नहीं आने देगी। 

पीएम ने कहा कि ये चुनाव सिर्फ दलों के बीच का नहीं है, बल्कि झारखंड को लूटने वालों और झारखंड के लोगों की सेवा करने वालों के बीच है। ये चुनाव दो कार्य संस्कृतियों के बीच का है, दो धाराओं के बीच का है। बीजेपी ने जो भी वादे किए थे, वो एक के बाद एक जमीन पर उतारे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस और उसके साथी हैं, जो सिर्फ रेवड़ियां बांटना जानते हैं। उनके पास समस्याएं हैं, हमारे पास समाधान हैं। 

पीएम ने कहा है कि बीजेपी ने झारखंड को स्थिर सरकार दी है। पार्टी ने झारखंड में भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए दिन रात काम किया है और पारदर्शी व्यवस्थाएं बनाई हैं। उसने झारखंड में समृद्धि का मार्ग खोला है। बीजेपी ने झारखंड के हर समाज के व्यक्ति को सम्मान से जीने का हक दिलाया है, उसका गौरव बढ़ाया है। पार्टी ने झारखंड को नक्सलवाद और अपराध से मुक्ति दिलाने के लिए, भयमुक्त वातावरण के लिए प्रयास किया है। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019झारखंड विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीकांग्रेसराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाअयोध्या विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप