लाइव न्यूज़ :

झारखंड चुनाव: पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थमा, 13 सीटों पर शनिवार को मतदान

By भाषा | Updated: November 29, 2019 04:46 IST

Jharkhand polls 2019: झारखंड विधानसभा चुनावों के पहले चरण में नक्सल प्रभावित 13 सीटों पर शनिवार को होगा मतदान

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड चुनाव में पहले चरण के लिए 13 सीटों पर मतदान शनिवार को नक्सल प्रभावित इन 13 सीटों पर सुबह 7 बजे से 3 बजे तक होगा मतदान

रांची:झारखंडविधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। इस चरण में तेरह सीटों के लिए कुल 3783055 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग 30 नवंबर को करेंगे।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय चौबे ने बताया कि प्रथम चरण में 30 नवंबर को सुबह सात बजे से ही मतदान प्रारंभ हो जायेगा और इस चरण की सभी तेरह सीटें नक्सल प्रभावित इलाकों में होने के कारण वहां मतदान अपराह्र तीन बजे तक ही होगा।

पहले चरण में 13 सीटों के लिए होगा मतदान 

उन्होंने बताया कि अपराह्र तीन बजे तक जितने भी मतदाता मतदान केन्द्र पर पहुंच जायेंगे उन्हें मतदान की अनुमति होगी। प्रथम चरण में कुल 3783055 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थित प्रथम चरण की तेरह सीटों के लिए कुल 189 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गये हैं। इस चरण के लिए कुल 3906 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। इस चरण में कुल 989 मतदान केन्द्रों से वेबकास्टिंग की जायेगी।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 30 नवंबर को 27-चतरा (अनुसूचित जाति, एससी के लिए सुरक्षित), 68-गुमला (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित, एसटी), 69-बिशुनपुर (एसटी), 72-लोहरदगा (एसटी), 73-मनिका (एसटी), 74-लातेहार (एससी), 75-पांकी, 76-डाल्टेनगंज, 77-विश्रामपुर, 78-छत्तरपुर (एससी), 79- हुसैनाबाद, 80- गढ़वा और 81-भवनाथपुर सीट के लिए सुबह सात बजे से मतदान होगा।

चौबे ने बताया कि मतदानकर्मियों को ईवीएम और अन्य सामग्री के साथ मतदान केन्द्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। पहले चरण में जहां भाजपा तेरह में से 12 सीटों पर स्वयं लड़ रही है तो वहीं हुसैनाबाद की सीट पर उसने निर्दलीय विनोद सिंह को समर्थन दिया है। जबकि महागठबंधन में झामुमो चार, कांग्रेस छह और राष्ट्रीय जनता दल तीन सीटों पर मुकाबले में हैं। प्रथम चरण के लिए जहां भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो रैलियों को संबोधित किया तो वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दो दिनों के दौरे में चार रैलियां कीं।

इसके अलावा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी चुनाव प्रचार किया। दूसरी ओर कांग्रेस से कोई राष्ट्रीय नेता पहले चरण में प्रचार के लिए नहीं पहुंचा। हालांकि उनके छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कई सभाएं कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए कीं। झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच चरणों में 20 दिसंबर तक मतदान होंगे और मतगणना 23 दिसंबर को होगी। 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?