लाइव न्यूज़ :

झारखंड में दिखा- सइयां भये कोतवाल तो अब डर काहे का, रिम्स में लालू से मिलने वालों का तांता

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 27, 2019 10:48 IST

शनिवार को मुलाकातियों से मिलने के दिन से इतर गुरु वार के दिन ही एक साथ 12-15 लोगों ने राजद लालू प्रसाद यादव से रांची के रिम्स में मुलाकात की है. जबकि जेल नियम के अनुसार तीन व्यक्ति ही शनिवार को मुलाकात कर सकते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देनियम-कायदे को ताक पर रख कर आज लालू से मिलने वालों का तांता लगा रहा. बिहार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह समेत दर्जनों नेता लालू से बिना रोक-टोक के जा मिले.

सईंया भये कोतवाल, तो अब डर काहे का... यह कहावत अब झारखंड में चरितार्थ होती दिख रही है. शनिवार को मुलाकातियों से मिलने के दिन से इतर गुरु वार के दिन ही एक साथ 12-15 लोगों ने राजद लालू प्रसाद यादव से रांची के रिम्स में मुलाकात की है. जबकि जेल नियम के अनुसार तीन व्यक्ति ही शनिवार को मुलाकात कर सकते हैं. चारा घोटाला के चार मामलों के सजायाफ्ता लालू बिरसा मुंडा जेल के कैदी हैं, जिन्हें करीब 11 गंभीर बीमारियों के चलते रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया है. नियम-कायदे को ताक पर रख कर आज लालू से मिलने वालों का तांता लगा रहा.

रिम्स के पेईंग वार्ड में बिहार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह समेत दर्जनों नेता लालू से बिना रोक-टोक के जा मिले. इधर, जेल सूत्रों का कहना है कि लालू से 12-15 लोगों के मिलने के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. नियमों की मानें तो विशेष परिसिथित परिस्थिति में ही लालू से उनके पारिवारिक सदस्य या कोई विशिष्ट व्यक्ति ही मिल सकता है. फिर लालू से मिले हेमंत झारखंड में महागठबंधन के नेता हेमंत सोरेन ने आज फिर लालू से मुलाकात की.

दिल्ली से सीधे रांची पहुंचे हेमंत सोरेन ने पहले राजद प्रमुख से मिले. पूछने पर उन्होंने मीडिया से कहा कि राज्य में सरकार गठन की प्रक्रिया चल रही है. राजद सुप्रीमो रिम्स में इलाजरत हैं. इसी वजह से उनसे मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेने आया था. उन्होंने साफ किया कि उनके शपथग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल नहीं होंगे. व्यस्त कार्यक्रम के चलते पीएम नहीं आ पाएंगे.

सोरेन ने रिम्स के मरीजों का हालचाल जाना

लालू से मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने रिम्स परिसर में बने ट्रामा सेंटर का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने वहां भर्ती मरीजों का हालचाल भी जाना. रिम्स के कर्मचारियों ने फूलों का गुलदस्ता देकर हेमंत सोरेन का स्वागत किया. हेमंत 29 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ केवल एक-दो मंत्री शपथ ले सकते हैं. जनवरी में कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है. उधर, झाविमो के सरकार में शामिल नहीं होने की खबर है.

रघुबर के खिलाफ दर्ज केस वापस लेंगे हेमंत

रघुबर दास के खिलाफ शिकायत वापस लेने पर हेमंत ने कहा कि प्रदेश के विकास में सत्तापक्ष और विपक्ष सभी को साथ लेकर चलेंगे. किसी के साथ मेरा कोई द्वेष नहीं है. उन्होंने कहा कि किसी राज्य को दिशा देने के लिए जितनी भूमिका सत्तापक्ष की है, उतनी ही भूमिका विपक्ष की होगी. लड़ाई-झगड़ा करके राज्य को दिशा नहीं दी जा सकती है. इसलिए हमने रघुबर दास के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी को वापस लेने का निर्णय लिया है. हम इस राज्य को सभी लोगों के सहयोग से आगे ले जाना चाहते हैं.

टॅग्स :झारखंडलालू प्रसाद यादवहेमंत सोरेनलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों