झारखंड : पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से कोई मौत नहीं

By भाषा | Published: January 18, 2021 11:37 PM2021-01-18T23:37:02+5:302021-01-18T23:37:02+5:30

Jharkhand: No death due to Kovid-19 in last 24 hours | झारखंड : पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से कोई मौत नहीं

झारखंड : पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से कोई मौत नहीं

रांची, 18 जनवरी झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है। राज्य में अभी तक संक्रमण से 1050 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण के 87 नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,17,686 हो गयी है।

झारखंड में 1,15,411 लोग अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 1225 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है। जबकि 1,050 अन्य की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Jharkhand: No death due to Kovid-19 in last 24 hours

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे