लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति चुनाव: शिवसेना के बाद जेएमएम ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को किया समर्थन, यशवंत सिन्हा और विपक्षी खेमे को झटका

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 14, 2022 19:28 IST

 शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को राष्ट्रपति पद की राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपनी पार्टी के समर्थन की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देआदिवासी समुदाय से आने वाली द्रौपदी मुर्मू के लिए समर्थन बढ़ता जा रहा है।यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाने वाले विपक्ष में नये सिरे से विभाजन नजर आ रहा है। 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव है।

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने की घोषणा की। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रमुख शिबू सोरेन ने कहा है कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने समर्थन की घोषणा की थी।

पहली बार आदिवासी वर्ग की किसी महिला को भारत की राष्ट्रपति बनने का मौका मिलेगा। सोरेन ने झामुमो के सभी सांसदों और विधायकों को 18 जुलाई को मुर्मू को वोट देने का निर्देश दिया। झारखंड की पूर्व राज्यपाल मुर्मू ने हाल में अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन जुटाने को लेकर राज्य का दौरा किया था। मुर्मू ने झामुमो प्रमुख और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी।

आदिवासी समुदाय से आने वाली मुर्मू के लिए समर्थन बढ़ता जा रहा है, वहीं यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाने वाले विपक्ष में नये सिरे से विभाजन नजर आ रहा है। ठाकरे ने विपक्षी खेमे को झटका दे दिया। इसके साथ ही 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू को समर्थन देने वाले दलों की वोट हिस्सेदारी 60 प्रतिशत के पार पहुंच गयी है।

शिवसेना एक तरह से दो हिस्सों में बंटी हुई है। एक की अगुवाई उद्धव ठाकरे कर रहे हैं जो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं तो दूसरा खेमा मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाला है। शिंदे खेमा पहले ही मुर्मू को समर्थन की घोषणा कर चुका है। ठाकरे ने कहा कि शिवसेना बिना किसी दबाव के मुर्मू के लिए समर्थन की घोषणा कर रही है।

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूझारखंडझारखंड मुक्ति मोर्चाहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतमहिला आरक्षण बिल पर JMM की शर्तें! महुआ माजी ने क्यों कहा- अभी बाकी है फैसला?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?