झारखंड: दुमका में शर्मनाक घटना, पांच बच्चों की मां के साथ 17 लोगों ने किया गैंगरेप, एक आरोपी हिरासत में

By विनीत कुमार | Published: December 10, 2020 08:44 AM2020-12-10T08:44:43+5:302020-12-10T09:37:26+5:30

झारखंड के दुमका में रेप की इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। महिला का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। महिला के अनुसार रेप की घटना मंगलवार रात को हुई।

Jharkhand: mother of five allegedly gang raped by 17 men in Dumka, one suspect detained | झारखंड: दुमका में शर्मनाक घटना, पांच बच्चों की मां के साथ 17 लोगों ने किया गैंगरेप, एक आरोपी हिरासत में

पीड़िता महिला का मेडिकल टेस्ट बुधवार को कराया गया: संथाल क्षेत्र के डीआईजी सुदर्शन मंडल (फोटो-एएनआई)

Highlightsझारखंड में 35 साल की महिला के साथ 17 लोगों के कथित गैंगरेप करने का शर्मनाक मामलापुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही हैसंथाल क्षेत्र के डीआईजी सुदर्शन मंडल के अनुसार गांव में जांच के दौरान महिला ने अपना बयान भी बदला है

झारखंड की राजधानी रांची से करीब 300 किमी दूर दुमका में पांच बच्चों की एक महिला के साथ कथित तौर पर 17 लोगों के दुष्कर्म करने का विभत्स मामला सामने आया है। महिला ने बुधवार को इस संबंध में पुलिस के सामने शिकायत दर्ज कराई जिसमें कहा गया कि आरोपियों ने उसके पति को बंधक बनाया और फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने इस मामले में 17 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। इन आरोपियों में एक शख्स से महिला परिचित भी है। महिला के पुलिस को दिए बयान के आधार पर संथाल क्षेत्र के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी) सुदर्शन मंडल और दुमका के एसपी अंबार लाकड़ा पीड़िता के गांव भी गए और मामले की जांच की।


शिकायत के अनुसार इस रेप की घटना को मंगलवार रात मुफसिल पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में अंजाम दिया गया। महिला अपने पति के साथ साप्ताहिक तौर पर लगने वाले बाजार से लौट रही थी। इसी दौरान मंगलवार रात उसके साथ दुष्कर्म हुआ। महिला ने बताया है कि बीच रास्ते में उसे इन लोगों ने रोका और पति को बंधक बना लिया।

पुलिस को है मे़डिकल टेस्ट की रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने बताया है कि महिला की उम्र करीब 35 साल है और उसका मेडिकल टेस्ट बुधवार को कराया गया है। पुलिस को इस रिपोर्ट का इंतजार है।

डीआईजी सुदर्शन मंडल के अनुसार महिला ने कहा है कि वो आरोपियों में एक शख्स को पहचान सकती है। सुदर्शन मंडल ने कहा, 'हमने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अगर अपराध में वह शामिल पाया जाता है तो उसे जेल भेजा जाएगा।'

हालांकि डीआईजी ने ये भी कहा कि महिला अपना बयान बार-बार बदल रही है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सुदर्शन मंडल ने पीड़िता के गांव से फोन पर बताया, 'हम इस अपराध के संबंध में गांव वालों से भी पूछताछ कर रहे हैं। महिला भी अपना बयान बदल रही है। जब मैं गांव में उससे पूछताछ कर रहा था तो उसने कहा कि पांच लोग इस अपराध में शामिल थे।'

Web Title: Jharkhand: mother of five allegedly gang raped by 17 men in Dumka, one suspect detained

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे