झारखंड : नाबालिग लड़की से दो साल तक दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Published: October 9, 2021 05:50 PM2021-10-09T17:50:44+5:302021-10-09T17:50:44+5:30

Jharkhand: Man arrested for raping minor girl for two years | झारखंड : नाबालिग लड़की से दो साल तक दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

झारखंड : नाबालिग लड़की से दो साल तक दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

सिमडेगा (झारखंड), नौ अक्टूबर झारखंड के सिमडेगा जिले के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दो साल तक दुष्कर्म करने के आरोप में 58 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को शिकायत मिलने के बाद आरोपी को नजदीक के जंगल से पकड़ लिया गया।

पीड़िता (14) ने अपने बयान में कहा कि घुटबहार कुंवरटोली गांव में पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति मां के काम पर चले जाने के बाद घर पर उसके साथ दो साल से दुष्कर्म कर रहा है। किशोरी के पिता केरल में काम करते हैं। किशोरी ने कहा कि आरोपी उसे किसी से खुलासा करने पर गंभीर परिणाम होने की धमकी देकर लगातार अपराध को अंजाम दे रहा था।

पुलिस के मुताबिक किशोरी ने हाल ही में अपनी मां को आपबीती सुनाई, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पोक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Jharkhand: Man arrested for raping minor girl for two years

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे