लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के झारखंड महादेव मंदिर में भक्तों के लिए जारी हुआ ड्रेस कोड, आदेश अनुसार कपड़े न पहनने पर नहीं मिलेगा प्रवेश; चिपकाएं गए पोस्टर

By अंजली चौहान | Updated: July 8, 2023 15:19 IST

जयपुर जिले के झारखंड महादेव मंदिर ने भक्तों के लिए एक ड्रेस कोड पेश किया है जिसके अनुसार इस आदेश को न मानने वालो को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देजयपुर के मंदिर में वेस्टर्न ड्रेस पहनने पर लगी रोक फटी जीन्स या शॉर्ट्स पहनने की मनाही मंदिर समिति ने जारी किया आदेश

जयपुर: राजस्थान के जयपुर में स्थित झारखंड महादेव के मंदिर में भक्तों के कपड़ों के लेकर ड्रेस कोड जारी किया गया। ड्रेस कोड को लेकर मंदिर परिसर में पोस्टर भी चिपकाएं गए हैं।

इस आदेश के अनुसार, मंदिर में रिप्ड जींस, शॉर्ट्स, फ्रॉक, नाइट सूट और मिनी स्कर्ट पहनने से परहेज करने के लिए कहा गया है। मंदिर प्रशासन द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, भक्तों को केवल मामूली और औपचारिक पोशाक पहननी होगी।

नोटिस में कहा गया है कि भक्तों को हाफ पैंट, बरमूडा शॉर्ट्स, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, रिप्ड जींस और फ्रॉक में मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नोटिस में आगे कहा गया है कि भक्तों से भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखने की उम्मीद की जाती है। 

जानकारी के अनुसार, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि भविष्य में मंदिर के लिए पारंपरिक कपड़े पहनने का प्रावधान किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मंदिर में आने वाले भक्तों से चर्चा कर के ही यह निर्णय लिया गया है। 

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि छोटे कपड़े, कटी-फटी जींस यह हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है। भारतीय संस्कृति की रक्षा करने के लिए यह निर्णय किया गया है।

मंदिर के पुजारियों का कहना है कि सभी भक्तों से मर्यादित वस्त्र पहनकर आने के लिए कहा गया है। भक्तों को अच्छे कपड़े पहनने चाहिए और मंदिर के अंदर अपना सिर ढंकना चाहिए।

 

टॅग्स :राजस्थानTempleजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos