लाइव न्यूज़ :

झारखंड में भी चला 'मोदी मैजिक', सभी 14 में से अकेले 11 पर बीजेपी जीती, मरांडी और शिबू सोरेन जैसे कद्दावर नेता बुरी तरह हारे

By भाषा | Updated: May 24, 2019 03:49 IST

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल खियांग्ते ने बताया कि राज्य की सभी चौदह लोकसभा सीटों के परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। सभी चौदह सीटों में से 11 पर भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। गिरिडीह की एक सीट पर भाजपा की सहयोगी आजसू ने जीत दर्ज की है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भाजपा की अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी अन्नपूर्णा देवी से 455600 मतों के भारी अंतर से हार गये हैं। धनबाद से भाजपा के निवर्तमान सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कांग्रेस के बिहार से आये उम्मीदवार कीर्ति आजाद को 486194 मतों से बुरी तरह पराजित किया।

झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों के परिणाम आधिकारिक तौर पर बृहस्पतिवार की देर रात घोषित कर दिये गये और 14 लोकसभा सीटों में से 12 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और उसकी सहयोगी आजसू के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है जो वर्ष 2014 के आम चुनावों के बराबर है। मुख्य विपक्षी झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन उर्फ गुरु जी दुमका की अपनी परंपरागत सीट से और उनके महागठबंधन के सहयोगी झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी कोडरमा सीट से और रांची से कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय बुरी तरह पराजित हुए हैं।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल खियांग्ते ने बताया कि राज्य की सभी चौदह लोकसभा सीटों के परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। सभी चौदह सीटों में से 11 पर भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। गिरिडीह की एक सीट पर भाजपा की सहयोगी आजसू ने जीत दर्ज की है। जबकि सिंहभूम की सीट कांग्रेस ने भाजपा से छीन ली है और राजमहल की सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बरकरार रखी है।

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भाजपा की अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी से हारे

झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भाजपा की अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी अन्नपूर्णा देवी से 455600 मतों के भारी अंतर से हार गये हैं। इसी प्रकार दुमका से झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुखिया उर्फ गुरू जी शिबू सोरेन भाजपा के सुनील सोरेन से 47590 मतों से हार गये हैं। राज्य की मुख्य विपक्षी झामुमो की यह हार बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि वह पार्टी के संस्थापक रहे हैं। भाजपा के रांची से उम्मीदवार संजय सेठ ने कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को 283026 मतों के भारी अंतर से पराजित कर दिया है। पलामू से भाजपा के निवर्तमान सांसद विष्णु दयाल राम ने राष्ट्रीय जनता दल के घूरन राम को 477606 मतों के भारी अंतर से पराजित कर दिया। जमशेदपुर से भाजपा के विद्युतवरण महतो ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के चंपई सोरेन से को 302090 मतों के भारी अंतर से पराजित किया।

हजारीबाग से केन्द्रीय मंत्री भाजपा के जयंत सिन्हा ने कांग्रेस के गोपाल प्रसाद साहू को 479548 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा के निशिकांत दूबे ने झारखंड विकास मोर्चा के प्रदीप यादव को 184227 मतों के भारी अंतर से पराजित कर सीट अपने कब्जे में रखी। गिरिडीह से भाजपा समर्थित आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन के नेता झारखंड के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने झामुमो के जगन्नाथ महतो को 248347 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। दुमका से आश्चर्यजनक रूप से भाजपा के सुनील सोरेन ने महागठबंधन के मुख्य सदस्य झामुमो के प्रमुख शिबू सोरेन उर्फ गुरू जी को पराजित कर इतिहास रच दिया।

कीर्ति आजाद पिछली लोकसभा चुनावों में बिहार से भाजपा के सांसद थे

धनबाद से भाजपा के निवर्तमान सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कांग्रेस के बिहार से आये उम्मीदवार कीर्ति आजाद को 486194 मतों से बुरी तरह पराजित किया। कीर्ति पिछली लोकसभा चुनावों में बिहार से भाजपा के सांसद थे। चतरा से भाजपा के सुनील कुमार सिंह ने कांग्रेस के उम्मीदवार विधायक मनोज कुमार यादव को 377871 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। राजमहलरूआदिवासी सुरक्षित सीटः पर भाजपा के हेमलाल मुर्मू झामुमो के निवर्तमान सांसद विजय हंसदा से 99195 मतों से लगातार दूसरी बार पराजित हो गये और इन चुनावों में यही एक मात्र सीट झामुमो जीत सकी है।

लोहरदगा में केन्द्रीय आदिवासी कल्याण राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत को 10363 मतों से पराजित किया। वह सुखदेव भगत से मतगणना के दौरान लंबे समय तक पीछे चल रहे थे। दूसरी तरफ खूंटी से भाजपा के उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मतगणना के अंतिम कुछ चरणों में कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को मात्र 1445 मतों के अंतर से पराजित किया । सिंहभूम से कांग्रेस की गीता कोड़ा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं निवर्तमान सांसद लक्ष्मण गिलुआ को 72155 मतों से पराजित कर भाजपा को आश्चर्यचकित कर दिया। 

टॅग्स :झारखंड लोकसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीराष्ट्रीय रक्षा अकादमीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसकीर्ति आजादशिबू सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?