लाइव न्यूज़ :

'कंगना के गाल से भी ज्यादा चिकनी सड़कें बनवाऊंगा', कांग्रेस विधायक के विवादित बयान वाला वीडियो हुआ वायरल

By आजाद खान | Updated: January 16, 2022 09:31 IST

विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि वे जल्द ही 14 विश्व स्तरीय सड़कों का निर्माण शुरू करेंगे। इन सड़कों से जामताड़ा निवासियों को यातायात में सुविधा होगी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस विधायक ने अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उनका दावा है कि वे अभिनेत्री कंगना रनौत के गालों से भी ज्यादा चिकनी सड़क बनाएंगे। विधायक के बयान वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जामताड़ा: झारखण्ड के कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर एक विवादित बयान दिया है। विधायक के इस बयान पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इरफान अंसारी जामताड़ा विधानसभा से कांग्रेस के विधायक हैं जो अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं। वीडियो में विधायक को यह कहते हुए सुना गया कि वे जामताड़ा विधानसभा में ऐसी सड़के बनाएंगे जो फिल्मी अदाकारा कंगना रनौत के गालों से भी ज्यादा चिकनी होगी। विधायक ने यह दावा किया कि यहां के निवासियों को अब सड़कों की धूल नहीं फांकनी पड़ेगी और न ही किसी गड्ढे का सामना करना पड़ेगा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है और इस पर लोग खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं।

क्या कहा विधायक ने

वीडियो में विधायक इरफान अंसारी को यह कहते हुए सुना गया कि वे जल्द ही ऐसी सड़के बनवाएंगे जो अभिनेत्री कंगना रनौत के गालों से भी ज्याद चिकनी होगी। उन्होंने दावा किया कि ऐसी 14 विश्व स्तरीय सड़कों का निर्माण जल्द शुरू होगा। अपने इलाके के लोगों के लिए वे ऐसी सड़क बनाने जा रहे हैं जिससे उन्हें धूल फांकनी न पड़े और ना ही उनको कोई गड्ढे का सामना करना पड़ेगा। विधायक का यह कहना है कि राज्य के बनने के बाद यहां बीजेपी की सरकार थी। पार्टी ने केवल यहां के लोगों को लूटा है और इनकी बुनियादी समस्याओं कोई सुलझाया नहीं है। बता दें कि यह बयान वाला वीडियो विधायक ने खुद बनाई थी जो अब वायरल हो रहा है। 

पहले भी दे चुके हैं ऐसे बयान

विधायक इरफान अंसारी अपने बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने लंबे समय तक मॉस्क न लगाने की सलाह दी थी। यही नहीं उन्होंने इससे पहले भी महिला विरोधी बयान दिए है जिसे उन्हें आलोचना का भी सामना करना पड़ा था। उन्होंने पिछले साल महिलाओं के बारे में एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद झारखंड प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर ने इस पर नाराजगी जताई थी और विधायक को माफी भी मांगने की बात कही थी। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब सड़कों की तुलना अभिनेत्रीयों से की गई हो। इससे पूर्व अविभाजित बिहार में लालू प्रसाद यादव ने सड़कों का हाल बुरा देख उन्होंने फिल्म एक्ट्रेस हेमा मालिनी के गालों की बनाने का दावा किया था।  

टॅग्स :झारखंडजामताड़ासोशल मीडियाकांग्रेसकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव