लाइव न्यूज़ :

झारखंड: 'ऑपरेशन लोटस' की संभावना से सहमे महागठबंधन के नेता, राज्यपाल के कदम पर टिकी निगाहें

By एस पी सिन्हा | Updated: February 1, 2024 19:29 IST

झारखंड के राज्यपाल से महागठबंधन दल के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन को आश्वासन मिला है पर अभी स्पष्ट रूप से समय नहीं मिला है। ये बातें राज्यपाल से मुलाकात के बाद चंपई सोरेन एवं अन्य विधायकों ने मीडिया से बात करते हुए कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद सियासी संकट उठ खड़ा हुआ हैमहागठबंधन के नेता ऑपरेशन लोटस की संभावना से सहमे हुए हैंराज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की तरफ से अभी तक उन्हें न्योता नहीं मिला है

रांची:झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद सियासी संकट उठ खड़ा हुआ है। महागठबंधन के नेता ऑपरेशन लोटस की संभावना से सहमे हुए हैं। हालांकि हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना जा चुका है। बुधवार की रात चंपई सोरेन ने झारखंड में सरकार बनाने का दावा करते हुए 43 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंप दिया है। लेकिन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की तरफ से अभी तक उन्हें न्योता नहीं मिला है, जिसको लेकर कयासों का बाजार गर्म है।

झारखंड के राज्यपाल से महागठबंधन दल के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन को आश्वासन मिला है पर अभी स्पष्ट रूप से समय नहीं मिला है। ये बातें राज्यपाल से मुलाकात के बाद चंपई सोरेन एवं अन्य विधायकों ने मीडिया से बात करते हुए कहा है। बता दें कि चंपई सोरेन के पत्र के बाद राज्यपाल ने चंपई सोरेन समेत पांच विधायकों को मुलाकात के लिए बुलाया था। मुलाकात के लिए चंपई सोरेन,आलमगीर आलम, प्रदीप यादव, सत्यानंद भोक्ता और विनोद सिंह पहुंचे थे।

मुलाकात के बाद चंपई सोरेन ने कहा कि कल ही सरकार बनाने का दावा पेश किया गया था और आज हम लोगों ने राज्यपाल से कहा कि काफी विलंब हो गया है। इसलिए सरकार गठन के लिए जल्द कदम उठाया जाना चाहिए। राज्यपाल ने भी आश्वासन दिया है कि वे जल्द कदम उठाएंगे पर पर ये कदम कब तक उठाए जाएंगे। इसके बारे में स्पष्टता नहीं है। 

इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा को अपने विधायक दल में टूट का खतरा मंडरा रहा है। कहा जा रहा है कि हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन खुद मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं। अगर वह नहीं बन सकें तो अपने देवर बसंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनवाना चाहती हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि झामुमो के 13 और कांग्रेस के 7 विधायक संपर्क से बाहर हो जा रहे हैं। वैसे सभी को सर्किट हाउस में रखा गया है। 

विधायकों में टूट को देखते हुए पार्टी अपने विधायकों को चार्टर्ड प्लेन से हैदराबाद शिफ्ट करने की तैयारी में है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक झारखंड के 35 विधायकों को हैदराबाद भेजा जा सकता है, जबकि हर सियासी हलचल पर नजर बनाए रखने के लिए कुछ करीबी विधायक रांची में ही रह सकते हैं। बताया जा रहा है कि चार्टर्ड विमान आने की सभी कागजी प्रक्रियाएं पूरी हो गई हैं। तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है ऐसे में उसे सबसे सुरक्षित जगह माना जा रहा है।

उधर, झारखंड में सियासी गहमागहमी के बीच भाजपा में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में बिहार के बाद झारखंड में बड़े सियासी खेल की संभावना प्रबल हो गई है। झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी रांची पहुंच चुके हैं। बढ़ती सियासी सरगर्मी के बीच अब सियासत एक बार फिर ऑपरेशन लोटस की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। सियासी संकट के बीच भाजपा के सक्रिय होने के बाद हेमंत सोरेन की पार्टी झामुमो और कांग्रेस के साथ ही गठबंधन में शामिल अन्य दल अलर्ट हो गए हैं। 

बता दें कि झारखंड में महागठबंधन के 48 विधायक हैं, लेकिन चंपई सोरेन ने सिर्फ 43 विधायकों का समर्थन पत्र ही राज्यपाल को सौंपा है। बाकी पांच विधायकों का समर्थन फिलहाल चंपई सोरेन को नहीं मिल सका है। झामुमो के विधायकों को पूरी सुरक्षा में रखा जा रहा है। झामुमो के आलाकमान को विधायकों के तोड़ने का खतरा सता रहा है। झारखंड विधानसभा में 80 विधायक हैं, जिनमें से सत्ताधारी गठबंधन के पास 48 नंबर है। उधर भाजपा और एनडीए की बात करें तो उसके पास इस समय 32 विधायक हैं।

टॅग्स :झारखंडझारखंड मुक्ति मोर्चाहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतमहिला आरक्षण बिल पर JMM की शर्तें! महुआ माजी ने क्यों कहा- अभी बाकी है फैसला?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए