लाइव न्यूज़ :

झारखंड: अवैध शराब पीने के बाद चार लोगों की मौत, एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 30, 2018 23:23 IST

जिला प्रशासन ने एक बयान में कहा कि आबकारी विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है और घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

Open in App

रांची, 30 सितंबर:  झारखंड में कथित तौर पर अवैध शराब पीने के बाद यहां चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार रात हात्मा इलाके में हुई। यह क्षेत्र रांची शहर के गोंडा थाना अंतर्गत आता है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा गया और जांच शुरू कर दी गई है। 

जिला प्रशासन ने एक बयान में कहा कि आबकारी विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है और घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बयान में बताया गया कि छापेमारी के दौरान हात्मा इलाके से बड़ी मात्रा में देशी और विदेशी शराब जब्त की गई।

बयान में कहा गया कि मृतकों की पहचान अशोक राम (70), विजय मिर्धा (43), पिंटू शर्मा (28) और बिल्लू मिर्धा (54) के रूप में की गई है और सभी हात्मा इलाके के निवासी हैं।

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं