झारखंड: रांची में आश्चर्यजनक घटना आई सामने, 13 महीने की बच्ची के पेट में मिला भ्रूण, दर्द होने और पेट फूलने पर चला पता

By अभिषेक पारीक | Updated: June 25, 2021 17:19 IST2021-06-25T17:03:41+5:302021-06-25T17:19:58+5:30

रांची के गिरीडीह में एक 13 महीने की बच्ची के पेट में भ्रूण मिलने की आश्चर्यजनक खबर सामने आई। बच्ची के पेट में यह भ्रूण समय के साथ बड़ा हो रहा था।

jharkhand fetus found in 13 month old girls stomach in ranchi doctors operated | झारखंड: रांची में आश्चर्यजनक घटना आई सामने, 13 महीने की बच्ची के पेट में मिला भ्रूण, दर्द होने और पेट फूलने पर चला पता

डॉक्टर्स ने भ्रूण को बच्ची के पेट से निकाल दिया है। (फाइल फोटो)

Highlightsरांची के गिरीडीह में 13 महीने की बच्ची के पेट में भ्रूण मिला। डॉक्टरों के अनुसार करीब 50 लाख लोगों में ऐसा मामला सामने आता है। जुड़वां बच्चों की स्थिति में एक भ्रूण विकसित नहीं होने पर ऐसा होता है। 

रांची के गिरीडीह में एक 13 महीने की बच्ची के पेट में भ्रूण मिलने की आश्चर्यजनक खबर सामने आई। बच्ची के पेट में यह भ्रूण समय के साथ बड़ा हो रहा था। जिसके कारण बच्ची को लगातार बच्ची को पेट फूलने की समस्या रहती थी। साथ ही उसके पेट में भी दर्द हो रहा था। हालांकि डॉक्टर्स ने भ्रूण को बच्ची के पेट से निकाल दिया है, जिसके बाद वह स्वस्थ है। 

पेट फूलने की समस्या के बाद बच्ची के परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल में पहुंचे थे। जिसके बाद डॉक्टरों ने सोनोग्राफी, सिटी स्कैन और एमआरआई जैसे टेस्ट करवाए। इन्हीं के बाद पेट में भ्रूण की पुष्टि हुई। उसके पेट से करीब 250 ग्राम का भ्रूण था।

अस्पताल के डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये यह भ्रूण निकाल दिया। डॉक्टरों के मुताबिक भ्रूण के चलते ही पेट फूलने की समस्या आ रही थी और यह भ्रूण लगातार बढ़ रहा था। वहीं परिजनों का कहना है कि यह समस्या उसे दो महीने की उम्र से ही थी। 

जुड़वा बच्चों की स्थिति में होता है ऐसा

डॉक्टरों के मुताबिक जब किसी गर्भवती महिला के गर्भ में जुड़वां बच्चे पैदा होने की स्थिति में एक भ्रूण विकसित नहीं होता है, तब इस तरह की स्थिति पैदा होती है। इसमें भ्रूण विकसित नहीं होता और दूसरे बच्चे के शरीर से चिपक जाता है। डॉक्टरों ने बताया कि करीब 50 लाख लोगों में ऐसा एक मामला सामने आता है। अब तक ऐसे करीब दो सौ मामले सामने आ चुके हैं। इसमें एक भ्रूण के अंदर दूसरा भ्रूण होता है। अब तक देश में ऐसे बहुत कम मामले सामने आए हैं। 

बच्ची को अस्पताल से मिली छुट्टी

ऑपरेशन के बाद से बच्ची स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। अस्पताल के डॉ. आलोकचंद्र प्रकाश की टीम ने ऑपरेशन के बाद भ्रूण को बाहर निकाला। डॉक्टरों को जब बच्ची को अस्पताल लाया गया था, तभी संदेह हुआ था कि पेट में कुछ गड़बड़ है। जिसके बाद उन्होंने कई टेस्ट करवाए और उन्हें भ्रूण मिला।  

Web Title: jharkhand fetus found in 13 month old girls stomach in ranchi doctors operated

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे