Jharkhand Results: आरजेडी 5 सीटों पर आगे, तेजस्वी बोले- 'क्लीन स्वीप करेगा महागठबंधन, हेमंत सोरेन होंगे मुख्यमंत्री'
By विनीत कुमार | Published: December 23, 2019 10:49 AM2019-12-23T10:49:19+5:302019-12-23T10:49:19+5:30
Jharkhand Election Results 2019: झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी का गठबंधन सरकार बनाने के करीब नजर आ रहा है। बीजेपी 30 से भी कम सीटों पर सिमट सकती है।
Jharkhand Election Results 2019: झारखंड विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान से उत्साहित राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन ही राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। शुरुआती रुझानों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी ने कहा, 'इस चुनाव में महागठबंधन क्लीन स्वीप करने जा रहा है। हमने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ा। वह मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।'
झारखंड चुनाव नतीजे: आरजेडी पांच सीट पर आगे
झारखंड विधानसभा चुनाव में आरजेडी ने कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के साथ गंठबंधन में चुनाव लड़ा था और फिलहाल रुझानों के अनुसार 5 सीट पर पार्टी आगे चल रही है। इसे आरजेडी की बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार अब तक 80 सीटों के आये रुझानों में जेएमएम 25 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इस तरह ये गठबंधन रुझानों बहुमत के 41 सीटों को हासिल कर चुका है।
Tejashwi Yadav, RJD: There is going to be a clean sweep for Mahagathbandhan (grand alliance) in this election. We have fought elections under leadership of Hemant Soren. He is going to be the Chief Minister. #JharkhandAssemblyPollspic.twitter.com/EyjkwkTJ8n
— ANI (@ANI) December 23, 2019
बीजेपी के लिए मुश्किल परिस्थिति
बीजेपी के लिए अब तक के चुनावी रुझान बहुत उत्साहित करने वाले नहीं हैं। पिछली बार विधानसभा चुनाव में 37 सीट जीतने वाली बीजेपी अभी केवल 28 सीटों पर आगे है। दूसरे पार्टियों की बात करें तो आजसू तीन और बाबूलाल मरांडी की झारखंड विकास मोर्चा 4 सीटों पर आगे चल रही है।