लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Results: बगोदर सीट से सीपीआई-एमएल के विनोद सिंह बीजेपी उम्मीदवार से आगे, तीन हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त

By विनीत कुमार | Updated: December 23, 2019 11:44 IST

Jharkhand Election Results: रुझानों के अनुसार बीजेपी सत्ता से दूर होती नजर आ रही है। वहीं, जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन सरकार बनाने के करीब नजर आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे Jharkhand Results: बगोदर सीट से सीपीआई-एमएल के उम्मीदवार आगेविनोद कुमार सिंह पूर्व में दो बार रह चुके हैं बगोदर से विधायक

Jharkhand Election Results: झारखंड में विधानसभा चुनाव के नतीजों के तहत बगोदर विधानसभा के लिए भी मतगणना जारी है। बगोदर में अहम मुकाबला भाकपा माले के विनोद कुमार सिंह और बीजेपी नागेंद्र महतो के बीच है। पिछली बार 2014 में इस सीट पर बीजेपी बाजी मारने में कामयाब रही थी। वहीं, उससे पहले 2009 और साल 2005 में विनोद कुमार सिंह इस सीट से विधायक बने थे।

Jharkhand Election Results 2019: इस बार पलटेगी बाजी!

बहोदर सीट पर सुबह 11.25 बजे तक के रुझानों के अनुसार विनोद कुमार सिंह आगे चल रहे हैं। वे नागेंद्र महतो से 3046 वोटों से आगे हैं। पिछले चुनाव में 2014 में नागेंद्र महतो 4339 वोट से जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे। विनोद कुमार से पिता महेंद्र सिंह भी बगोदर से तीन बार विधायक रह चुके हैं लेकिन उनकी 2005 में हत्या कर दी गई थी।

बता दें कि झारखंड में इस बार बीजेपी सत्ता से दूर होती नजर आ रही है। राज्य के 81 विधानसभा सीटों के रूझानों में बीजेपी 28 सीटों पर आगे है। वहीं, कांग्रेस-जेएमएम और आरजेडी का गठबंधन 40 सीटों पर आगे है। दूसरी ओर आजसू 5 सीटों पर जबकि बाबूलाल मरांडी की जेवीएम भी इतनी ही सीटों पर आगे है।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?