लाइव न्यूज़ :

झारखंड चुनाव: बीजेपी से नहीं बन रही बात, आजसू ने जारी की 6 उम्मीदवारों की एक और सूची

By भाषा | Updated: November 16, 2019 10:03 IST

आजसू ने जिन छह उम्मीदवारों की सूची जारी की, उनमें मंझगांव से नन्दलाल बिरुवा, मांडर से हेमलता उरांव, पोटका से बुलूरानी सिंह, ईचागढ़ से हरेलाल महतो, हटिया से भरतकाशी साहू और घाटशिला से प्रदीप बालमुचू शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड चुनाव के तहत आजसू ने 6 और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कीकुल 19 उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की घोषणा कर चुका है आजसू

झारखंड में विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की सहयोगी रही आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) ने छह उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की है जिसे मिलाकर राज्य में अब आगामी चुनावों में उसने कुल 19 उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है।

आजसू ने शुक्रवार को जिन छह उम्मीदवारों की सूची जारी की, उनमें मंझगांव से नन्दलाल बिरुवा, मांडर से हेमलता उरांव, पोटका से बुलूरानी सिंह, ईचागढ़ से हरेलाल महतो, हटिया से भरतकाशी साहू और घाटशिला से प्रदीप बालमुचू शामिल हैं। इससे पहले आजसू 13 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर चुकी है।

भाजपा के साथ चुनावों के लिए अब तक गठबंधन न होने पाने के चलते आजसू ने शुक्रवार को दूसरी सूची जारी की। आजसू इन चुनावों में भाजपा से 81 सीटों में से कम से कम 17 सीटों की लगातार मांग करती रही है लेकिन भाजपा उसे सिर्फ नौ सीटें देने की इच्छा जता चुकी है जिसके चलते दोनों पार्टियां अब तक एक साथ नहीं आ सकी हैं।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?