लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Election 2024: मंदिरों, किसानों और ग्रामीणों की जमीनें हड़प ली?, अमित शाह ने कहा-वक्फ बोर्ड में बदलाव की जरूरत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 12, 2024 16:09 IST

Jharkhand Election 2024: झारखंड में UCC तो जरूर आएगा और घुसपैठ को रोकने के लिए आएगा, लेकिन हमारे आदिवासियों को UCC के दायरे से बाहर रखा जाएगा, उन पर UCC का कोई असर नहीं होगा।

Open in App
ठळक मुद्देये लोग (जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी) एक झूठ फैला रहे हैं कि UCC आएगा तो आदिवासियों को परेशानी होगी।आयुष्मान भारत योजना, मुद्रा योजना, पीएम जनमन जैसी कल्याणकारी योजनाएं झारखंड की भूमि से शुरू की गईं।10 साल तक पीएम नरेन्द्र मोदी ने झारखंड की भूमि को ही गरीब कल्याण का माध्यम बनाया।

 

 

 

 

 

Jharkhand Election 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कांग्रेस और जेएमएम पर हमला बोला। शाह ने कहा कि  कांग्रेस आरक्षण विरोधी पार्टी है। ये देश के पिछड़ों, दलितों का आरक्षण समाप्त करके मुसलमानों को देना चाहते हैं। आप चिंता मत कीजिए, जब तक मोदी जी की सरकार है तब तक हम ऐसा नहीं होने देंगे। हमारे देश में आदिवासी समाज की जनसंख्या करीब 10% के आसपास है। कांग्रेस अब आदिवासी समाज को जातियों में बांटकर कमजोर करना चाहती है। आपकी एकता टूट जाए, ये कांग्रेस का खतरनाक खेल है।

शाह ने मंगलवार को वक्फ बोर्ड पर कर्नाटक में मंदिरों, ग्रामीणों और अन्य लोगों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया और कहा कि अब समय आ गया है कि बोर्ड में बदलाव किया जाए और संबंधित अधिनियम में संशोधन किया जाए। उन्होंने यह भी दावा किया कि कोई भी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू होने से नहीं रोक सकता, जो “घुसपैठियों को रोकने के लिए आवश्यक है”, और उन्होंने आदिवासियों को आश्वासन दिया कि उन्हें इसके दायरे से बाहर रखा जाएगा। झारखंड के बाघमारा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, “वक्फ बोर्ड को जमीन हड़पने की आदत है।

कर्नाटक में इसने ग्रामीणों की संपत्ति हड़प ली है... इसने मंदिरों, किसानों और ग्रामीणों की जमीनें हड़प ली हैं... मुझे बताइए कि वक्फ बोर्ड में बदलाव की जरूरत है या नहीं। हेमंत बाबू और राहुल गांधी कहते हैं, नहीं। मैं कहता हूं कि उन्हें विरोध करने दीजिए, भाजपा वक्फ अधिनियम में संशोधन करने वाला विधेयक पारित करेगी। हमें कोई नहीं रोक सकता।”

उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन पर घुसपैठियों को अपना वोट बैंक बनाने का आरोप लगाया और दावा किया कि “अगर झारखंड में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आती है तो अवैध प्रवासियों को ट्रेनों में भरकर बांग्लादेश भेजा जाएगा।” उन्होंने दावा किया, “झारखंड में घुसपैठ रोकने के उद्देश्य से समान नागरिक संहिता के क्रियान्वयन को कोई नहीं रोक सकता और आदिवासियों को इसके दायरे से बाहर रखा जाएगा।” शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ओबीसी आरक्षण की विरोधी रही है।

रैली को संबोधित करते हुए शाह ने आरोप लगाया, “राहुल गांधी की चार पीढ़ियां आपके आरक्षण को छू नहीं सकतीं।” भाजपा नेता ने आरोप लगाया, “झामुमो-राहुल बाबा देश को जातियों के आधार पर बांट रहे हैं”। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों के कल्याण के लिए केवल चार श्रेणियां बनाई हैं - गरीब, किसान, युवा और महिलाएं।

केंद्रीय गृह मंत्री ने वादा किया कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो वह अगले पांच वर्षों में झारखंड को देश का सबसे समृद्ध राज्य बना देगी और “झामुमो-कांग्रेस नेताओं द्वारा लूटा गया प्रत्येक पैसा सरकार के खजाने में वापस लाया जाएगा।” उन्होंने कहा, “हम झारखंड में खनिज आधारित उद्योग स्थापित करेंगे और ऐसा माहौल बनाएंगे, जिससे कोई भी दूसरे राज्यों में पलायन नहीं करेगा।” 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2024Jharkhand Assemblyअमित शाहकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?