लाइव न्यूज़ :

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी के छठे सम्मन को भी किया नजर अंदाज, चले गए दुमका, देखते रह गए ईडी के अधिकारी

By एस पी सिन्हा | Updated: December 12, 2023 19:32 IST

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर ईडी दफ्तर के बाहर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध भी किये गए थे। लेकिन आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हेमंत सोरेन दुमका के लिए प्रस्थान कर गये। 

Open in App
ठळक मुद्देजमीन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बुलाया थालेकिन इस बार भी वह ईडी के दफ्तर नहीं पहुंचे, बल्कि दुमका चले गएजबकि सीएम के आगमन को लेकर ईडी दफ्तर के बाहर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध भी किये गए थे

रांची: ईडी के छठे सम्मन को भी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नजर अंदाज करते हुए दुमका रवाना हो गए। इधर, ईडी के अधिकारी उनके इंतजार में बैठे रहे। जमीन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बुलाया था, लेकिन इस बार भी वह ईडी के दफ्तर नहीं पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर ईडी दफ्तर के बाहर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध भी किये गए थे। लेकिन आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हेमंत सोरेन दुमका के लिए प्रस्थान कर गये। 

जिस जगह पर ईडी का कार्यालय है, उसी रास्ते से मुख्यमंत्री का काफिला दुमका के लिए रवाना हुआ, लेकिन वह ईडी दफ्तर नहीं गए। कोर्ट में याचिका विचाराधीन होने की वजह से हेमंत सोरेन पहले उपस्थित नहीं हो पाए थे। इस बार रांची स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में उनके उपस्थित की उम्मीद जताई जा रही थी क्योंकि ईडी ने छठी बार उन्हें सम्मन भेजा था, लेकिन इस बार भी वे ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे। 

बता दें कि ईडी ने पहली बार 8 अगस्त को सम्मन भेजा था और 14 अगस्त को पूछताछ के लिए दफ्तर में बुलाया था। लेकिन जब वे उपस्थित नहीं हुए तब दूसरी बार समन जारी किया गया। इस बार 19 अगस्त को सम्मन भेजा गया और 24 अगस्त को हाजिर होने का निर्देश दिया गया। लेकिन इस बार भी वे ईडी कार्यालय नहीं गये तब ईडी ने तीसरा सम्मन 1 सितंबर भेजा था और 9 सितंबर को प्रस्तुत होने को कहा, लेकिन तीसरे समन पर भी वे ईडी दफ्तर में उपस्थित नहीं हुए। 

फिर चौथी बार 17 सितंबर को सम्मन भेजा गया और 23 सितंबर उपस्थित होने कहा गया। फिर इस बार जब वे उपस्थित नहीं हुए तब पांचवी बार 26 सितंबर को सम्मन जारी किया गया और 4 अक्टूबर को उपस्थित होने का निर्देश जारी किया गया। पांचवे सम्मन के बावजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन किसी कारणवश उपस्थित नहीं हुए तब अब छठा समन 11 दिसंबर को भेजा गया था। 

इस बार उन्हें 12 दिसंबर को ईडी दफ्तर में उपस्थित होने को कहा गया था, लेकिन वे इस बार भी नहीं पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दुमका जाना था। दुमका में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में उन्हें शामिल होना था। इसलिए जिस जगह पर ईडी का कार्यालय है, उसी रास्ते से मुख्यमंत्री का काफिला दुमका के लिए रवाना हुआ लेकिन वे ईडी दफ्तर नहीं पहुंचे।

टॅग्स :हेमंत सोरेनझारखंडप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है