लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Chunav 2024: 'घुसपैठिये हों या नहीं, राज्य के सभी नागरिकों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर दिए जाएंगे', कांग्रेस नेता मीर ने जनता से किया वादा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2024 20:53 IST

Jharkhand Assembly Elections 2024: बेरमो विधानसभा क्षेत्र के चंद्रपुरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मीर ने कहा, “हमने वादा किया है कि अगर हमारी सरकार बनती है तो हम एक दिसंबर से 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस कमेटी के महासचिव और झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बृहस्पतिवार को एक चुनावी रैली में यह कहकर विवाद खड़ा कर दियाउन्होंने कहा, अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो राज्य के सभी नागरिकों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर दिए जाएंगे, चाहे वे घुसपैठिए हों या नहींवर्तमान में झारखंड के प्रमुख शहरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 860 रुपये में उपलब्ध हैं

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बृहस्पतिवार को एक चुनावी रैली में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो राज्य के सभी नागरिकों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर दिए जाएंगे, चाहे वे घुसपैठिए हों या नहीं। इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बयान को ‘राष्ट्र-विरोधी’ करार दिया। वर्तमान में झारखंड के प्रमुख शहरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 860 रुपये में उपलब्ध हैं, जहां बांग्लादेश से घुसपैठ को भाजपा ने प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाया है। 

बेरमो विधानसभा क्षेत्र के चंद्रपुरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मीर ने कहा, “हमने वादा किया है कि अगर हमारी सरकार बनती है तो हम एक दिसंबर से 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएंगे। यह आम जनता के लिए होगा...चाहे वे हिंदू हों, मुसलमान हों, घुसपैठिये हों - यह झारखंड के सभी नागरिकों को दिया जाएगा, किसी अन्य कारक पर विचार नहीं किया जाएगा।” 

यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन पर राजनीतिक कारणों और ‘वोट बैंक की राजनीति’ के चलते राज्य में घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “कांग्रेस के गुलाम अहमद मीर ने कहा कि वे घुसपैठियों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर मुहैया कराएंगे। कांग्रेस-झामुमो-राजद सरकार झारखंड में घुसपैठ को संरक्षण दे रही है।” 

गिरिडीह जिले के बिरनी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों घुसपैठिए झारखंड में घुस आए और सरकार ने उन्हें मतदाता पहचान पत्र और राशन कार्ड बनवाने में मदद की। बोकारो में एक अन्य रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “कांग्रेस प्रभारी ने हिंदुओं, मुसलमानों और घुसपैठियों को सिलेंडर देने का वादा किया है। भाजपा घुसपैठियों को आदिवासियों के अधिकार सौंपने की अनुमति नहीं देगी।” झारखंड में दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। पहले चरण का मतदान बुधवार को हुआ था, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। 

इनपुट भाषा एजेंसी

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2024कांग्रेसLPG
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?