लाइव न्यूज़ :

झारखंड मंत्रिमंडल ने विधायक निधि को बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने को दी मंजूरी, डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति की आयु भी बढ़ाई गई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2022 08:06 IST

झारखंड मंत्रिमंडल ने शुक्रवार हृदय संबंधी उपचार योजना को भी हरी झंडी दे दी, जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग और प्रशांति मेडिकल सर्विसेज एंड रिसर्च फाउंडेशन के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड मंत्रिमंडल ने विधायक निधि को 4 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपए कर दिया है राज्य मंत्रिमंडल द्वारा कुल 29 एजेंडा को मंजूरी दी गईहृदय संबंधी उपचार योजना को भी हरी झंडी दे दी जिसके तहत मुफ्त इलाज मिलेगा

रांचीः झारखंड मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को विधायक निधि को मौजूदा चार करोड़ रुपये से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये सालाना करने को मंजूरी दे दी। राज्य के विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को और गति देने के लिए विधायक निधि में वृद्धि की मांग कर रहे थे।

कैबिनेट सचिव वंदना डडेल ने कहा, ‘‘वर्तमान में प्रति विधायक प्रति वर्ष कोष चार करोड़ रुपये है, जिसे बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये कर दिया गया है।’’ मंत्रिमंडल द्वारा कुल 29 एजेंडा को मंजूरी दी गई, जिसमें गैर-शिक्षण और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष से बढ़ाकर 67 वर्ष करना शामिल है।

मंत्रिमंडल ने हृदय संबंधी उपचार योजना को भी हरी झंडी दे दी, जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग और प्रशांति मेडिकल सर्विसेज एंड रिसर्च फाउंडेशन के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। डडेल ने कहा, ‘‘इस योजना के तहत झारखंड के कुल 1,000 हृदय रोगियों को दो अस्पतालों -सत्य साई हार्ट अस्पताल, अहमदाबाद और सत्य साई हार्ट अस्पताल, राजकोट में मुफ्त इलाज मिलेगा।’’ 

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे